बीते दो दिन हरे निशान पर बंद होने के बाद गुरुवार को शेयर बाजार कमजोर होकर लाल निशान पर बंद हुआ। हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन सेंसेक्स 284.26 (-0.45%) अंक टूटकर 63,238.89 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 85.60 (-0.45%) अंक कमजोर होकर 18,771.25 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान मेटल्स और मीडिया सेक्टर के शेयर हरे निशान पर कारोबार करते दिखे। वहीं दूसरी ओर पीएसयू बैंक इंडेक्स के शेयर सबसे ज्यादा गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए। बता दें कि गुरुवार की सुबह सेंसेक्स अपने नए ऑल टाइम हाई 63,601.71 के स्तर पर खुला हालांकि शुरुआती कारोबार में ही बाजार में बिकवाली दिखने लगी और बाजार लाल निशान में आ गया और दिनभर की उठापटक के बाद लाल निशान पर ही बंद हुआ।
हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

गुरुवार को निफ्टी में कारोबार बंद होने के दौरान ये रहे टॉप गेनर्स और टाॅप लूजर्स शेयर

रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 81.96 रुपये के लेवल पर बंद हुआ
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बीच गुरुवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे मजबूत होकर 81.96 रुपये (अस्थायी) पर बंद हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की घरेलू शेयर बाजारों में लिवाली तथा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से भी रुपये को मजबूती मिली। दूसरी ओर, फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) के नीतिगत फैसले से पहले बुधवार को अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल की ओर से ब्याज दरों में और वृद्धि का संकेत दिया गया, इससे अमेरिकी डॉलर पर दबाव पड़ा। एफओएमसी अधिकारियों राफेल बोस्टिक और ऑस्तान गूल्सबी की टिप्पणियों ने डॉलर पर और गिरावट का दबाव डाला। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के प्रवाह से भी रुपये को मदद मिली।