फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: बैंक व FMCG शेयरों में गिरावट से टूटा बाजार; सेंसेक्स 308 अंक फिसला, निफ्टी 19550 के नीचे

Thu, 10 Aug 2023 04:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 307.63 (0.47%) अंक टूटकर 65,688.18 अंकों पर जबकि निफ्टी 89.45 (0.46%) अंक फिसलकर 19,543.10 पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंक और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी।
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में एमपीसी के फैसले की घोषणा के बाद कमोरजी दिखी। वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स 307.63 (0.47%) अंक टूटकर 65,688.18 अंकों पर जबकि निफ्टी 89.45 (0.46%) अंक फिसलकर 19,543.10 पर बंद हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान बैंक और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी। निफ्टी में एशियन पेंट्स का शेयर 3% की गिरावट के साथ बंद हुआ और इंडेक्स का टॉप लूजर रहा। दूसरी ओर ZEEL के शेयरों में 16% की तेजी दर्ज की गई।

गुरुवार को बाजार बंद होने के दौरान बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

वीकली एक्सपायरी के दिन निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन

गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान यूएस डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी दिखी। इससे बाजार नीचे फिसला। दूसरी ओर, आरबीआई एमपीसी की ओर से ब्याज दरों को स्थिर रखने का एलान भी बाजार को नहीं भाया और बिकवाली को बल मिला। बता दें कि घरेलू शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत मिले। अमेरिका में खुदरा महंगाई के आंकड़ों से पहले निवेशक सतर्क दिखे।

जी-सोनी मर्जर को एनसीएलटी की मंजूरी, मीडिया सेक्टर के शेयर उछले

बाजार में गिरावट के बावजूद मीडिया सेक्टर के शेयरों में हरियाली दिखी। जी एंटरटेनमेंट और सोनी के विलय को मंजूरी मिलने के बाद इसमें मजबूती दर्ज की गई। नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने जी एंटरटेनमेंट एंटप्राइजेज लिमिटेड (जेडईईएल) और सोनी पिक्चर्स के विलय को अपनी मंजूरी दी है। जी और सोनी ने दिसंबर 2021 में मर्जर का एलान किया था। अब एनसीएलटी की ओर से जी एंटरटेनमेंट-सोनी के मर्जर को मंजूरी दे दी गई है। ट्रिब्यूनल ने बीते 10 जुलाई को इस मामले में अपने आदेश को रिजर्व रखा था। गुरुवार को ट्रब्युनल ने सभी आपत्तियों को खारिज करते विलय को अपनी झरी झंडी दे दी है। एनसीएलटी के इस फैसले के बाद कंपनी के शेयरों में लगभग 16 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें