फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Closing: दो दिन की बढ़त के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 106 अंक टूटा, निफ्टी 19600 के नीचे

Tue, 08 Aug 2023 05:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Share Market Closing: दो दिन की बढ़त के बाद फिसला बाजार, सेंसेक्स 106 अंक टूटा, निफ्टी 19600 के नीचे
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन लगातार दो दिनों की तेजी के बाद शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को बाजार के प्रमुख इंडेक्स फिसलकर बंद हुए। मजबूत शुरुआत के बाद बीएसई सेंसेक्स 106.98 अंकों की गिरावट के साथ 65,846.50 अंकों के लेवल पर जबकि निफ्टी 26.45 अंक टूटकर 19,570.85 अंकों के स्तर पर बंद हुआ। मंगलवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की गिरावट के साथ 82.85 रुपये पर बंद हुआ। मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में मेटल स्टॉक्स में सबसे ज्यादा कमजोरी दिखी।

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर्स

अदाणी पोर्ट्स के समेकित शुद्ध मुनाफे में 83% से अधिक की बढ़ोतरी 

अदाणी पोर्ट्स ने जून 2023 को समाप्त तिमाही के लिए 2,115 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया है, जो पिछले साल की इसी तिमाही में दर्ज की गई 1158 करोड़ रुपये की तुलना में 83% अधिक है। जून क्वॉर्टर में कंपनी की आमदनी सालाना आधार पर 24 पर्सेंट बढ़कर 6,248 करोड़ रुपये हो गई। पिछले साल की समान तिमाही में यह 5,058 करोड़ रुपये था।

मेघालय सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य बीमा के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस से किया करार

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने मंगलवार को कहा कि उन्हें मेघालय के नागरिकों के लिए स्वास्थ्य बीमा के कार्यान्वयन का ठेका दिया गया है। आरजीआईसीएल मेघा स्वास्थ्य बीमा योजना और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना चरण 6 को लागू करेगा। आईसीएल ने यहां एक बयान में कहा, "अनुबंध एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के बाद दिया गया है। जिसमें आईसीएल पीएमजेएवाई के साथ अभिसरण में संशोधित एमएचआईएस 6 योजना को लागू करने के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा, जिसमें परिवार फ्लोटर आधार पर सभी पात्र लाभार्थियों के लिए 5,30,000 रुपये का बीमा कवर प्रदान किया गया।"

सोना 80 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 800 रुपये लुढ़की

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी 800 रुपये टूटकर  74,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।    एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने की हाजिर कीमत 80 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 60,120 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,932 डॉलर प्रति औंस और 23.09 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें