हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार फिसलकर बंद हुआ। वित्तीय और आईटी सेक्टर के शेयरों में कमजोरी के कारण सेंसेक्स शुक्रवार को 694.96 (1.13%) अंकों की गिरावट के साथ 61,054.29 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 186.80 (1.02%) अंक टूटकर 18,069.00 अंकों के स्तर पर बंद हुआ।
हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बाजार बंद होते समय सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

शुक्रवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को सोने का भाव 160 रुपये की गिरावट के साथ 62,040 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 62,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। शुक्रवार को चांदी 650 रुपये की बढ़त के साथ 77,950 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।