फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: सपाट सेशन के बाद हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 142 अंक चढ़ा, निफ्टी 17900 के नीचे

Thu, 09 Feb 2023 04:25 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन मजबूती दिखी। वायदा कारोबार के वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। सेंसेक्स 142 अंकों की मजबूती के साथ 60,806 और निफ्टी 21 अंक चढ़कर 17893 के लेवल पर बंद हुआ। बाजार में सबसे ज्यादा कमजोरी मेटल सेक्टर के शेयरों में दिखी। निफ्टी के मेटल इंडेक्स में 1.5 फीसदी की गिरावट आई। अदाणी समूह की फ्लैगशिप कंपनी अदाणी एंटरप्राइजेज के शेयर भी 11% तक लुढ़के हैं। वहीं दूसरी ओर आईटी और फाइनेंस सेक्टर के शेयरों में मजबूती दिखी है।

 

# कारोबार बंद होने के बाद गुरुवार के दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों की स्थिति

विज्ञापन

विज्ञापन

# बजाज फिनसर्व और हिंडाल्को के शेयरों में दो-दो प्रतिशत की बढ़त 
निफ्टी के टॉप गेनर्स शेयरों में बजाज फिनसर्व और हिंडाल्कों में दो-दो प्रतिशत की बढ़त आई। आईआरसीटीसी के शेयर अच्छे नतीजों के बाद 1.5% के ऊपर बंद हुए। बीएसई के आंकड़ों के अनुसार एक्सचेंज में 3613 शेयरों का लेन-देन किया गया। इनमें से करीब 1711 शेयर सपाट कारोबारी सेशन के बावजूद हरे निशान पर बंद होने में सफल रहे। इनमें से 172 शेयर गुरुवार के कारोबारी सेशन के दौरान अपर सर्किट लगाने में सफल रहे। बीएसई के लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप इस दौरान 268.48 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन


# निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें