फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार मजबूत, सेंसेक्स 240 अंक उछला, निफ्टी 18600 के पास बंद

Mon, 05 Jun 2023 05:51 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मजबूती दिखी। सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद सेंसेक्स 240.36 अंक चढ़कर 62,787.47 अंक पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 59.75 अंक की बढ़त के साथ 18,593.85 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 29 पैसे टूटकर 82.68 रुपये (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ। हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार में ऑटो सेक्टर के शेयरों में बढ़िया मजबूती दिखी।

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल 

सोमवार के कारोबारी सेशन के बाद निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर

सोना 80 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 400 रुपये लुढ़की

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने का भाव 80 रुपये की गिरावट के साथ 60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 400 रुपये की गिरावट के साथ 73,000 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें