फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 671 अंक टूटा, निफ्टी 17450 के नीचे

Fri, 10 Mar 2023 07:01 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन कमजोरी का माहौल दिखा। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी में बड़ी गिरावट देखी गई। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स 671.15 अंकों की गिरावट के बाद 59,135.13 अंकों के लेवल पर पहुंच गया। वहीं दूसरी ओर निफ्टी 176.70 अंक फिसलकर 17412.90 अंकों पर बंद हुआ।

विज्ञापन


# शुक्रवार के दिन शेयर बाजार का हाल

  • शुक्रवार को कारोबारी सेशन में टाटा मोटर्स के शेयरों में चार प्रतिशत की बढ़त दिखी वहीं एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 3% की गिरावट नजर आई।
  • बाजार के आंकड़ों के अनुसार दलाल स्ट्रीट के निवेशकों को शुक्रवार के दिन करीब 1.6 लाख करोड़ रुपये का नुकसान झेलना पड़ा है। बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में कमजोरी दिखी है।
  • निफ्टी बैंक 771 अंकों की गिरावट के साथ 40,500 अंकों के लेवल पर पहुंच गया है। हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप घटकर 262.7 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
  • वोलेटैलिटी इंडेक्स इंडिया VIX इस दौरान 5.4% पर पहुंच गया है। शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान एफएमसीजी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी सेक्टर लाल निशान पर बंद हुए।
  • शुक्रवार के कारोबारी सेशन के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 4 पैसे मजबूत होकर 82.02 (अनंतिम) पर बंद हुआ

# हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल


# रोहित जावा हिंदुस्तान यूनिलीवर के एमडी और प्रबंध निदेशक नामित किए गए 
रोजमर्रा के उपयोग का सामान बनाने वाली कंपनी हिंदुस्तान यूनिलीवर (एचयूएल) ने शुक्रवार को रोहित जावा को प्रबंध निदेशक व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा कि जावा, वर्तमान में यूनिलीवर के लिए चीफ ऑफ ट्रांसफॉर्मेशन के रूप में काम कर रहे हैं। वे  27 जून 2023 से लगातार पांच वर्षों के कार्यकाल के लिए एमडी व सीईओ की भूमिका निभाएंगे। रोहित जावा कंपनी के वर्तमान एमडी और सीईओ संजीव मेहता का स्थान लेंगे। वे दस साल तक कंपनी का नेतृत्व संभालने के बाद रिटायर हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें