# फेड के रुख पर आशंका और एफआईआई की बिकवाली के कारण कमजोर हुआ बाजार
मंगलवार को भारतीय बाजार में बिकवाली का बड़ा कारण एफआईआई की ओर से की गई बिकवाली रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों की ओर से की गई बिकवाली के कारण भारतीय बाजार ने सोमवार को हासिल बढ़त फिर से गंवा दी है। मंगलवार के कारोबारी सेशन के बाद दलाल स्ट्रील के निवेशकों की संपत्ति में करीब 3 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन इस दौरान घटकर 280 लाख करोड़ रह गया है।
# जनवरी महीने में ही 8548 करोड़ रुपये भारतीय बाजार से निकाल चुके हैं एफआईआई
बाजार पर नजर रखने वालों का मानना है कि आज की बिकवाली का कारण एफआईआई की ओर से की गई बिकवाली हो सकती है। उन्होंने इस महीने अब तक 1 अरब डॉलर से अधिक के भारतीय शेयर बेचे हैं। कल भी एफआईआई ने 203 करोड़ रुपए के भारतीय शेयर बेचे थे। एनएसडीएल के आंकड़ों से पता चलता है कि जनवरी में अब तक एफआईआई की ओर से की गई कुल निकासी 8,548 करोड़ रुपये है। विश्लेषकों का कहना है चीन के बाजार फिर से खुलने के बाद एफआईआई के पैसे का एक हिस्सा ऐसे उभरते बाजारों में स्थानांतरित हो सकता है जो भारत की तुलना में कम खर्चीला है।