हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार लगातार पांचवें दिन हरे निशान पर बंद हुए। बुधवार को शुरुआती कारोबार में बाजार में कमजोरी दिखी थी, पर जैसे-जैसे दिन ढला बाजार में मजबूती आती गई। सेंसेक्स और निफ्टी वैश्विक रुझानों को दरकिनार करते हुए हरे निशान पर लौटने में सफल रहे। बुधवार के दिन आखिरी कारोबारी सेशन में बाजार सेंसेक्स 198.56 (0.33%) अंकों की बढ़त के साथ 60,329.27 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। इस दौरान निफ्टी 44.35 (0.25%) अंक मजबूत होकर 17,813.60 अंकों के लेवल पर बंद हुआ।
बुधवार को बाजार बंद होने के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन ये शेयर निफ्टी के टॉप गेनर और टॉप लूजर रहे

विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक में भारत ने छह स्थानों की छलांग लगाई
विश्व बैंक के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन सूचकांक 2023 में भारत 6 स्थानों की छलांग लगाकर 38वें स्थान पर पहुंच गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को यह जानकारी दी गई।