फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार सातवें दिन सेंसेक्स टूटा, निफ्टी 16850 के पास, मेटल-फार्मा चढ़े, ऑटो-बैंक पस्त

Thu, 29 Sep 2022 03:46 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

घरेलू शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन भारी उठा-पटक दिखी। सेंसेक्स गुरुवार को दिन के उच्चतम स्तर से 750 अंकों तक लुढ़क गया। सेंसेक्स कारोबारी सेशन के अंत में 188.32 अंकों की गिरावट के साथ 56,409.96 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी में भी गिरावट नजर आई और यह लगभग 40.50 अंक टूटकर 16,818.10 अंकों पर क्लोज हुआ। गुरुवार के कारोबारी सेशन में बाजार में फार्मा और मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी के कारण तेजी देखने को मिली। वहीं, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में बिकवाली नजर आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें