फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: सेंसेक्स 872 अंक लुढ़का, निफ्टी 17500 नीचे, निवेशकों को 3.7 लाख करोड़ का नुकसान

Mon, 22 Aug 2022 05:00 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेंसेक्स 872 अंक टूटकर 58,774 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 268 अंकों की गिरावट दिखी। निफ्टी सोमवार को 17,491 के लेवल पर बंद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार  (22 मार्च) को भारतीय शेयर बाजार बड़ी गिरावट के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 872 अंक टूटकर 58,774 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी में 268 अंकों की गिरावट दिखी। निफ्टी सोमवार को 17,491 के लेवल पर बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट के कारण आज निवेशकों को 3.7 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा है।

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार को गिरावट देखने को मिली। शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स लगभग 345 अंक फिसलकर 59,300 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 118 अंक गिरकर 17639 के लेवल पर ट्रेड कर रहा था।

इससे पहले, वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (22 अगस्त 2022) को सुस्ती के संकेत मिले। ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में गिरावट नजर आई। डाऊ जोंस 300 अंक तो नैस्डैक 260 अंकों तक लुढ़का। बड़ी रैली के बाद बाजार में मुनाफावसूली दिखी। ग्रोथ सेक्टर के स्टॉक्स पर सबसे ज्यादा दबाव दिखा। वहीं एशियाई बाजारों में SGX निफ्टी 75 अंक नीचे लुढ़क कर 17669 के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

सोमवार को भारतीय बाजार में बैंकिंग, ऑटो, फाइनेंशियल सेवाओं, आईटी, मेटल, रियल्टी और फार्मा शेयरों में गिरवट देखने को मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें