फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: लगातार चौथे दिन हरे निशान पर बंद हुए बाजार, सेंसेक्स 500 अंक उछला, निफ्टी 17340 पर

Mon, 01 Aug 2022 04:20 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

sensex closing bell: सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़िया तेजी देखने को मिली। सोमवार के कारोबारी सेशन में ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयराें में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली है।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार उछाल के साथ बंद हुए। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में बढ़िया तेजी देखने को मिली। सोमवार के कारोबारी सेशन में ऑटो, मेटल, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज शेयराें में खरीदारी से बाजार को मजबूती मिली है। सोमवार को सेंसेक्स 545 अंकों की बढ़त के साथ 58,115 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 183 अंक उछलकर 17,340 अंकों पर बंद हुआ। एक अगस्त के कारोबारी सेशन में महिंद्रा और महिंद्रा के शेयर टॉप गेनर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें