फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: हरे निशान पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 491 अंक चढ़ा, निफ्टी 17300 के पार

Mon, 17 Oct 2022 04:09 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: सोमवार को सेंसेक्स 491 अंकों तक चढ़ा तो निफ्टी भी 17300 के पार जाने में सफल रहा। सेंसेक्स 58411 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी  126 अंक चढ़कर 17312 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हुआ। सोमवार को सेंसेक्स 491 अंकों तक चढ़ा तो निफ्टी भी 17300 के पार जाने में सफल रहा। सेंसेक्स 58411 अंकों पर बंद हुआ जबकि निफ्टी  126 अंक चढ़कर 17312 के स्तर पर बंद हुआ। बाजार में बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, आईटी और फार्मा सेक्टर के शेयरों में खरीदारी दिखी। निफ्टी मेटल और निफ्टी रियल्टी इंडेक्स में गिरावट दिखी। सोमवार के कारोबारी सेशन में एसबीआई और बजाज फिनसर्व टॉप गेनर के रूप में कारोबार करते दिखे जबकि हिडाल्को और एलएंडअी जैसी कंपनियां टॉप लूजर्स की लिस्ट में शामिल रहीं। बाजार में तेजी लौटने से निवेशकों को करीब 1.53 करोड़ रुपये का फायदा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें