Sensex Closing Bell: मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपाेर्ट मिला और वे रिकवरी के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 58,817 अंकोंं पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 10 अंकों की बढ़त के साथ 17535 का लेवल बरकरार रखने में सफल रहा।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
भारतीय शेयर बाजार बुधवार को सपाट ढंग से बंद हुए। ग्लोबल मार्केट में सुस्ती का असर घरेलू बाजार में दिखा। बुधवार के कारोबारी सेशन में आईटी, एफएमसीजी, पीएसयू बैंक और रियल्टी सेक्टर्स के शेयरों में बिकवाली से बाजार पर दबाव दिखा।
विज्ञापन
वहीं, मेटल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी से बाजार को सपाेर्ट मिला और वे रिकवरी के साथ बंद हुए। इस दौरान सेंसेक्स 36 अंक गिरकर 58,817 अंकोंं पर बंद हुए। वहीं निफ्टी 10 अंकों की बढ़त के साथ 17535 का लेवल बरकरार रखने में सफल रहा।
बुधवार के कारोबारी सेशन में बजाज फाइनेंस, ओएनजीसी, एचसीएल टेक, अदाणी पोर्ट्स और एशियन पेंट्स के शेयरों गिरावट देखने को मिली। वहीं, हिन्डाल्को, कोल इंडिया, यूपीएल, टाटा स्टील, अपोलो हास्पिटल, भारती एयरटेल के शेयर टॉप गेनर्स रहे।