फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार फिर नए हाई पर, सेंसेक्स पहली बार 81000 के पार, निफ्टी भी 24800 से आगे निकला

Thu, 18 Jul 2024 04:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sensex Closing Bell: शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गुरुवार के कारोबारी दिन नए हाई पर पहुंचे। शुरुआती गिरावट के बावजूद हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 81,000 का स्तर पार करने में सफल रहा। दूसरी ओर, निफ्टी भी 24,800 का स्तर पार कर गया। 
विज्ञापन
शेयर मार्केट क्लोजिंग - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार के प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स गुरुवार के कारोबारी दिन नए हाई पर पहुंचे। शुरुआती गिरावट के बावजूद हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स पहली बार 81,000 का स्तर पार करने में सफल रहा। दूसरी ओर, निफ्टी भी 24,800 का स्तर पार कर गया। आखिरकार सेंसेक्स 626.91 (0.77%) अंकों की बढ़त के साथ 81,343.46 पर बंद हुआ। दूसरी ओर, एनएसई निफ्टी 187.85 (0.76%)  अंक मजबूत होकर 24,800.85 के स्तर पर बंद हुआ।

वायदा करोबार की एक्सपायरी के दिन आईटी शेयरों में दिखी तेजी

वायदा कारोबार की वीकली एक्सपायरी के दिन सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए हाई पर पहुंचने में भी सफल रहे। जहां 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 81,522.55 के नए हाई पर पहुंचने में सफल रहा, वहीं 50 शेयरों का एनएसई निफ्टी भी अपने नए उच्चतम स्तर 24,837.75 पर पहुंच गया। इस दौरान आईटी शेयरों में जबरस्त तेजी दिखी।

सेंसेक्स 0.78% चढ़कर बंद हुआ

निफ्टी में 0.76% की बढ़त के साथ क्लोजिंग

बीएसई सेंसेक्स के 30 शेयरों का हाल

निफ्टी के टॉप गेनर्स और टॉप लूजर्स शेयर ये रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें