फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Semicon India 2025: सेमीकंडक्टर मिशन व डीएलआई योजना के अगले चरण पर हो रहा काम, सेमीकॉन इंडिया में बोले पीएम

Tue, 02 Sep 2025 12:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Semicon India 2025: सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि डिजिटल बुनियादी ढांचे का आधार महत्वपूर्ण खनिज हैं और देश ने महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
सेमीकंडक्टर मिशन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र सरकार भारत सेमीकंडक्टर मिशन और डिजाइन-लिंक्ड प्रोत्साहन योजना के अगले चरण पर काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार इसके बारे में बताया। सेमीकॉन इंडिया 2025 का उद्घाटन करते हुए प्रधानमंत्री ने बताया कि डिजिटल बुनियादी ढांचे का आधार महत्वपूर्ण खनिज हैं और देश ने महत्वपूर्ण खनिज मिशन पर काम करना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत दुर्लभ पृथ्वी खनिजों की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने कहा, "हम भारत सेमीकंडक्टर मिशन के अगले चरण पर काम कर रहे हैं।" उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब भारत में बनी सबसे छोटी चिप दुनिया में सबसे बड़ा बदलाव लाएगी। मोदी ने कहा, "सरकार नई डीएलआई (डिजाइन-लिंक्ड इंसेंटिव) योजना को विस्तृत आकार देने जा रही है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें