फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेबी सर्वे: केवल दस फीसदी भारतीय परिवार करते हैं निवेश, 63% को है बाजार के किसी एक उत्पाद की जानकारी

Wed, 01 Oct 2025 06:58 AM IST
शुभम कुमार बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर के बावजूद सेबी सर्वे में खुलासा हुआ कि देश के केवल 10% परिवार ही प्रतिभूतियों में निवेश करते हैं। शहरी भागीदारी 15% और ग्रामीण में मात्र 6% रही। 63% परिवारों को बाजार के किसी एक उत्पाद की जानकारी है, पर सिर्फ 36% को ही संपूर्ण जानकारी है। 80% परिवार पूंजी की सुरक्षा को रिटर्न से अधिक अहम मानते हैं, खासकर युवा वर्ग में भी।

विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : एडोव
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार के रिकॉर्ड स्तर, आईपीओ बाजार की धूम व म्यूचुअल फंड की संपत्तियां नई ऊंचाई पर जाने के बीच पूंजी बाजार नियामक सेबी का एक चौंकाने वाला सर्वेक्षण आया है। देश का केवल 10 फीसदी परिवार ही प्रतिभूतियों में निवेश करता है। 63 फीसदी परिवार ऐसे हैं जिनको बाजार के कम से कम एक उत्पाद की जानकारी होती है।
विज्ञापन


सेबी ने वित्तीय उत्पादों और बाजार की पहुंच की जानकारी के लिए एक सर्वे किया है। इसमें 90,000 से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। यह सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में किया गया है। सभी 5 लाख शहर कवर किए गए हैं। प्रतिभूतियों में शहरी भागीदारी 15 प्रतिशत रही। ग्रामीण क्षेत्रों में यह केवल 6 प्रतिशत थी। जागरुकता के मामले में 20.7 प्रतिशत परिवारों की भागीदारी के साथ दिल्ली सबसे आगे रही। गुजरात 15.4 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रहा।

हालांकि, सर्वेक्षण में बताया गया कि केवल 36 फीसदी निवेशकों को ही प्रतिभूति बाजारों की सामान्य जानकारी है। इससे निरंतर वित्तीय शिक्षा की जरूरत महसूस होती है। लगभग 80 फीसदी परिवारों ने कहा, वे उच्च रिटर्न की तुलना में पूंजी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। दिलचस्प बात यह है कि जेन-जेड यानी 13 से 30 वर्ष वाले परिवारों में से 79 प्रतिशत ने भी माना कि उनकी प्राथमिकता पूंजी की सुरक्षा है न कि उच्च रिटर्न।
विज्ञापन


इन वजहों से बाजार में कम भागीदारी...
सर्वे में कहा गया कि वित्तीय उत्पादों की जटिलता, पर्याप्त जानकारी का अभाव, विश्वास की कमी और घाटे का डर ऐसे कारण हैं जिनकी वजह से बाजार में कम भागीदारी है। प्रतिभूति बाजार उत्पादों की बिना जानकारी वाले गैर-निवेशक अगले वर्ष के भीतर निवेश करने का इरादा रखते हैं। ये निवेशक सरल डिजिटल प्लेटफॉर्म, आसान प्रक्रियाओं, कम प्रवेश बाधाओं और प्रेरक सफलता की कहानियों और रोल मॉडल को पसंद करते हैं।

सोशल मीडिया से सबसे ज्यादा वित्तीय शिक्षा
सर्वेक्षण से यह भी पता चला कि निवेशक वित्तीय शिक्षा कैसे प्राप्त करते हैं। 70 फीसदी लोग सोशल मीडिया से वित्तीय शिक्षा लेने के लिए सबसे पसंदीदा माध्यम मानते हैं । मोबाइल एप से 60 फीसदी लोग लेते हैं। विज्ञापन के जरिये 51 फीसदी लोग वित्तीय शिक्षा लेते हैं। मजेदार बात यह है कि जेन-जेड शॉर्ट वीडियो और रील्स से शिक्षा लेते हैं। वरिष्ठ नागरिक लेख, पॉडकॉस्ट और कार्यशाला जैसे माध्यम को पसंद करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें