फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: ग्राहकों के फंड पर ब्रोकर नहीं बना पाएंगे बैंक गारंटी, मौजूदा गारंटी 30 सितंबर तक खत्म करने का निर्देश

Wed, 26 Apr 2023 05:48 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉरपोरेशन को व्यवस्थित तरीके से बैंक गारंटी को बंद करने की निगरानी करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि ग्राहकों के शेयरों को गिरवी रखने पर पहले भी निवेशकों को नुकसान हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि इस आदेश से ग्राहकों के फंड के दुरुपयोग की संभावना रुक सकेगी।
विज्ञापन
SEBI - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने शेयर बाजार के ब्रोकरों को अब ग्राहकों के फंड पर बैंक गारंटी बनाने पर रोक लगा दी है। साथ ही कहा है कि मौजूदा गारंटी को 30 सितंबर तक समाप्त कर देना चाहिए। यह नया नियम एक मई से लागू हो जाएगा। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार  ब्रोकर और अन्य बिचौलिये ग्राहकों के फंड को बैंकों के पास गिरवी रखते हैं, जो बदले में बड़ी रकम के लिए क्लियरिंग कॉरपोरेशन को मंजूरी देने की गारंटी देते हैं। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने एक सर्कुलर में मंगलवार को कहा कि यह प्रक्रिया विशेष रूप से ग्राहक के फंड को जोखिम में डालती है।

विज्ञापन


स्टॉक एक्सचेंज व क्लियरिंग कॉरपोरेशन करेंगे निगरानी
सेबी ने स्टॉक एक्सचेंजों और क्लियरिंग कॉरपोरेशन को व्यवस्थित तरीके से बैंक गारंटी को बंद करने की निगरानी करने के लिए कहा है। गौरतलब है कि ग्राहकों के शेयरों को गिरवी रखने पर पहले भी निवेशकों को नुकसान हुआ है। विश्लेषकों का कहना है कि इस आदेश से ग्राहकों के फंड के दुरुपयोग की संभावना रुक सकेगी।

विदेशी मुद्रा में निवेश के जोखिम का प्रमाणपत्र देना होगा जरूरी
भारतीय निवासियों को भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गैर वितरण फारवर्ड मार्केट (एनडीएफ) के खुलने का लाभ उठाने के लिए विदेशी मुद्रा में निवेश पर जोखिम का प्रमाणपत्र देना होगा। बैंकरों ने कहा कि आरबीआई ने इसी महीने मौद्रिक नीति समिति (एमपीसीपी) की बैठक में कहा था कि यह आईएफएससी बैंकिंग इकाइयों के साथ स्थानीय लोगों को भारतीय रुपये से जुड़े गैर-वितरण योग्य विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव अनुबंधों की पेशकश करने की मंजूरी देगा। एक आईएफएसी बैंकिंग यूनिट (आईबीयू) को आरबीआई की ओर से इंटरनेशनल फाइनेंशियल सर्विसेस सेंटर (आईएफएसी) से परिचालन की मंजूरी मिलती है।
विज्ञापन


बोलेरो मैक्स पिकअप रेंज 7.85 लाख में पेश
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने मैक्स पिकअप रेंज को पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत 7.85 लाख रुपये होगी। कंपनी के ऑटोमोटिव विभाग के अध्यक्ष विजय नाकरा ने कहा कि खरीदार इसे 24,999 रुपये के न्यूनतम डाउन पेमेंट पर बुक कर सकते हैं।

ग्लेनमार्क 8.75 करोड़ डॉलर में निपटाएगी केस
ग्लेनमार्क फार्मा अमेरिका में जेनरिक ड्रग के मामले निपटाने के लिए 8.75 करोड़ डॉलर का भुगतान करेगी। कंपनी के खिलाफ वर्जीनिया में कई केस थे। आरोप था कि ग्लेनमार्क ने पेटेंट से जुड़े उल्लंघन के मुकदमे को निपटाने के लिए प्रतिस्पर्धा-विरोधी समझौता किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें