फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेबी का बड़ा प्रस्ताव: बॉन्ड में निवेश बढ़ाने की तैयारी, निवेशकों को मिल सकता है फायदा

Mon, 27 Oct 2025 06:08 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेबी ने बांड बाजार में खुदरा भागीदारी को बढ़ावा देने और सार्वजनिक ऋण निर्गमों में रुचि बढ़ाने के लिए ऋण जारीकर्ताओं को वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और खुदरा ग्राहकों सहित कुछ श्रेणियों के निवेशकों को सार्वजनिक निर्गमों में प्रोत्साहन देने की अनुमति देने का प्रस्ताव किया। 
विज्ञापन
SEBI - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार नियामक सेबी ने सुझाव दिया है कि अब बॉन्ड के पब्लिक इश्यू में निवेश करने वाले कुछ निवेशकों को खास फायदे दिए जा सकते हैं। इनमें वरिष्ठ नागरिक, महिलाएं और खुदरा ग्राहक निवेशक शामिल होंगे। इसका मकसद है कि ज्यादा लोग बॉन्ड में निवेश करें और बाजार में उनकी भागीदारी बढ़े।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Q2 Results: टाटा इन्वेस्टमेंट का PAT 19.8 प्रतिशत बढ़ा, राजस्व बढ़कर 154 करोड़ रुपये पहुंचा

वर्तमान के नियम क्या हैं? 

वर्तमान में सेबी (गैर-परिवर्तनीय प्रतिभूतियों का निर्गम और सूचीकरण)  विनियम, 2021 में बॉन्ड इश्यू करने वाली कंपनियों को निवेशकों को किसी भी तरह का लाभ या गिफ्ट देने की अनुमति नहीं है, चाहे वो पैसे में हो, सामान में या किसी सेवा के रूप में। केवल फीस और कमीशन की ही छूट है।

विनियमन में संशोधन का प्रस्ताव

सेबी ने अपने परामर्श पत्र में अब इस विनियमन में संशोधन का प्रस्ताव रखा है, ताकि जारीकर्ताओं को कुछ निवेशक श्रेणियों के लिए उच्च कूपन दर या निर्गम मूल्य पर छूट की पेशकश करने की अनुमति मिल सके।

सेबी का कहना है कि कंपनियां चाहें तो ऐसे निवेशकों को ज्यादा ब्याज दर (हायर कूपन रेट) या इश्यू प्राइस पर डिस्काउंट दे सकेंगी। लेकिन यह जानकारी पहले से ही ऑफर डॉक्यूमेंट में साफ बतानी होगी। यह लाभ सिर्फ उन लोगों को मिलेगा जो शुरुआत में ही बॉन्ड खरीदते हैं। अगर बाद में बॉन्ड बेच दिया जाता है, तो यह फायदा नए खरीदार को नहीं मिलेगा।

अन्य वित्तीय क्षेत्रों में ऐसे लाभ पहले से मौजूद 

सेबी ने कहा कि अन्य वित्तीय क्षेत्रों में ऐसे लाभ पहले से मौजूद हैं जैसे बैंकों में वरिष्ठ नागरिकों को फिक्स्ड डिपॉजिट पर ज्यादा ब्याज मिलता है और कुछ एनबीएफसी महिलाओं को बेहतर दर देती हैं। शेयर बाजार में भी रिटेल निवेशकों को OFS के दौरान छूट मिलती है। एयरलाइंस भी सेना को विशेष छूट प्रदान करते हैं। 

सार्वजनिक ऋण निर्गमों में गिरावट देखी गई

यह प्रस्ताव इसलिए लाया गया है क्योंकि सार्वजनिक ऋण निर्गमों में गिरावट देखी गई है। सेबी की रिपोर्ट के मुताबिक, वित्त वर्ष 2023-24 में 19,168 करोड़ रुपये से घटकर वित्त वर्ष 2024-25 में 8,149 करोड़ रुपये रह जाने के बाद यह कदम उठाया गया है। सेबी ने इन प्रस्तावों पर जनता से सुझाव और टिप्पणियां 17 नवंबर तक मांगी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें