फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI Warning: शेयर बाजार नियामक सेबी ने एचडीएफसी बैंक को जारी की चेतावनी, जानें पूरा मामला

Thu, 12 Dec 2024 03:02 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Biz Updates: शेयर बाजार नियामक सेबी ने एचडीएफसी बैंक को प्रशासनिक चेतावनी जारी की है। इसके बाद गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बैंक के शेयरों में करीब 0.7% की गिरावट दर्ज की गई। बैंक को जारी की गई चेतावनी निवेश बैंकिंग गतिविधियों के आवधिक निरीक्षण के दौरान की गई टिप्पणियों से जुड़ी है। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
एचडीएफसी बैंक के चौथी तिमाही के नतीजे। - फोटो : i stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार नियामक सेबी ने एचडीएफसी बैंक को प्रशासनिक चेतावनी जारी की है। इसके बाद गुरुवार के कारोबारी सत्र के दौरान बैंक के शेयरों में करीब 0.7% की गिरावट दर्ज की गई। बैंक को जारी की गई चेतावनी निवेश बैंकिंग गतिविधियों के आवधिक निरीक्षण के दौरान की गई टिप्पणियों से जुड़ी है। कथित तौर पर बैंक की ओर से सेबी के नियमों के कुछ प्रावधानों का गैर-अनुपालन किया गया।

विज्ञापन


सेबी की चेतावनी के बाद बैंक की ओर से कहा गया कि वह पत्र में जाहिर की गई चिंताओं या निर्देशों को दूर करने के लिए आवश्यक कदम उठाएगा। पिछले छह महीनों में बैंक के शेयरों में जोरदार उछाल देखा गया है। इस दौरान शेयरों के भाव 18% तक उछले हैं, जिससे बाजार पूंजीकरण में लगभग 3 लाख करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

एचडीएफसी के साथ विलय के बाद अपने समकक्षों को पीछे छोड़ने वाला यह बैंक असुरक्षित ऋणों की परिसंपत्ति गुणवत्ता से जुड़ी बढ़ती चिंताओं के बीच अपने अपेक्षाकृत बेहतर मार्जिन और परिसंपत्ति गुणवत्ता परिणामों के कारण वर्तमान में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने वाला निजी क्षेत्र का बड़ा बैंक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें