फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SEBI: म्यूचुअल फंड और डीमैट खातों के लिए नामांकन प्रक्रिया की तिथि टली; 26 निवेशकों ने लगाए 4815 करोड़ रुपये

Fri, 12 Dec 2025 05:19 AM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सेबी ने बाजार में पारदर्शिता बढ़ाने और लावारिस संपत्तियों को कम करने के लिए जनवरी में म्यूचुअल फंड फोलियो एवं डीमैट खातों के लिए नामांकन प्रक्रिया को संशोधित करने के लिए निर्देश जारी किए थे। फरवरी में इसे चरणबद्ध तरीके से लागू करना था। हालांकि, डिपॉजिटरी और उद्योग निकायों ने फिर से परिचालन संबंधी चुनौतियां बताईं। इसलिए 15 दिसंबर की तारीख को टाल दिया गया है
विज्ञापन
शेयर बाजार नियामक सेबी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार नियामक सेबी ने प्रतिभूति बाजार के लिए नामांकन ढांचे के तीसरे चरण के कार्यान्वयन को स्थगित कर दिया है। यह पहले 15 दिसंबर से प्रभावी होने वाला था। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा, नई तिथि की घोषणा बाद में होगी। यह स्थगन डिपॉजिटरी और अन्य हितधारकों की ओर से सामना की जा रही परिचालन संबंधी चुनौतियों के जवाब में किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Trade Talks: अमेरिका के साथ व्यापार वार्ता में संतुलन जरूरी, जीटीआरआई की सलाह- कृषि छूट पर बेहद सतर्क रहे भारत

रीट और इनविट की परिभाषा में बदलाव
सेबी ने रीट और इनविट की परिभाषा में भी बदलाव किया है। एक योग्य संस्थागत खरीदार मानी जाने वाली संस्था रणनीतिक निवेशक के रूप में आवेदन कर सकती है। इसमें सरकारी वित्तीय संस्थानों, पेंशन एवं भविष्य निधि, वैकल्पिक निवेश निधि, राज्य औद्योगिक विकास निगम, पारिवारिक ट्रस्ट और 500 करोड़ से अधिक की कुल संपत्ति वाले पंजीकृत मध्यस्थों सहित अन्य संस्थानों का समूह शामिल है।
विज्ञापन


म्यूचुअल फंड पर दांव...26 निवेशकों ने लगाए 4,815 करोड़ रुपये
दिग्गज निवेशकों का म्यूचुअल फंड पसंदीदा निवेश का साधन बन चुका है। इसका उदाहरण यह है कि 10,000 करोड़ रुपये के आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का आईपीओ खुलने से पहले ही 4,815 करोड़ का निवेश किया गया है। शुक्रवार से खुलने वाले इश्यू में झुनझुनवाला परिवार, मधुसूदन केला सहित 26 निवेशकों ने दांव लगाया है। सक्रिय म्यूचुअल फंड के तिमाही औसत प्रबंधित परिसंपत्तियों के मामले में आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल देश की सबसे बड़ी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी है। 30 सितंबर तक इसकी बाजार हिस्सेदारी 13.3 फीसदी रही है। कंपनी ने आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स के परामर्श से 22,240,841 इक्विटी शेयरों का निजी प्लेसमेंट नकद भुगतान के बदले 2,165 रुपये प्रति शेयर के निर्गम मूल्य पर किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US Fed Policy: फेडरल रिजर्व ने प्रमुख ब्याज दरों में लगातार तीसरी बार कटौती की; जेरोम पॉवेल बोले- भविष्य में..

इन-इन कंपनियों ने प्री-प्लेसमेंट में लिया हिस्सा
इसमें अबुधाबी की लुनेट कैपिटल, कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय के रीजेंट्स आईआईएफएल एसेट मैनेजमेंट, सर्व इन्वेस्टमेंट्स, 3पी इंडिया इक्विटी फंड (प्रशांत जैन द्वारा प्रबंधित), डीएसपी इंडिया फंड, व्हाइटओक कैपिटल इंडिया अपॉर्चुनिटीज फंड, एचसीएल कैपिटल व अन्य हैं। एसबीआई लाइफ, एचडीएफसी लाइफ, कोटक लाइफ, आदित्य बिरला सन लाइफ और गो डिजिट जैसी बीमा कंपनियों ने भी प्री-प्लेसमेंट में भाग लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें