फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Business News: सेबी बोर्ड ने विभिन्न प्रस्तावों को दी मंजूरी; तकनीकी रुझानों पर की गई चर्चा

Fri, 22 Sep 2023 03:16 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सेबी बोर्ड ने गुरुवार को बैठक आयोजित की। इस दौरान, बाजार के तकनीकी पक्ष के साथ-साथ विभिन्न रुझानों के साथ आगे बढ़ने के लिए सक्रिय रूप से चर्चा की गई। 
विज्ञापन
व्यापार समाचार - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेबी ने बड़ें निगमों के वित्त पोषण की जरूरतों को पूरा करने और लचीलेपन के लिए ऋण प्रतिभूतियां जारी की। इसके अलावा, सेबी ने निवेश सलाहकारों के लिए समयसीमा भी बढ़ी दी है। सेबी बोर्ड ने गुरुवार को बैठक आयोजित की। इस दौरान, बाजार के तकनीकी पक्ष के साथ-साथ विभिन्न रुझानों के साथ आगे बढ़ने के लिए सक्रिय रूप से चर्चा की गई। 

विज्ञापन


क्रूड की ऊंची कीमतों के बावजूद 6.5% रहेगी जीडीपी की वृद्धि दर
नीति आयोग के सदस्य अरविंद विरमानी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतों व जलवायु परिवर्तन के कारण बढ़ी अनिश्चितता के बावजूद चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था करीब 6.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी।
विरमानी ने कहा, हमारी अर्थव्यवस्था ने वैश्विक जीडीपी में उतार-चढ़ाव से कमोबेश सामंजस्य बैठा लिया है। इसलिए, मेरा मानना है कि 2023-24 में वृद्धि दर 6.5 फीसदी रहेगी। 
विज्ञापन


अर्थशास्त्री ने कहा, कच्चे तेल के दाम भारत के लिए चिंता का विषय बने हैं। अगर 10 साल पहले की बात करें तो सऊदी अरब एवं अमेरिका कमोबेश एक ही भू-राजनीतिक मंच पर थे और वे चीजों का समन्वय करते थे। लेकिन, पांच वर्षों में स्थिति बदली है। हाल ही में जब तेल की कीमतें उचित स्तर पर आने लगीं तो सऊदी अरब ने उत्पादन में कटौती कर दी। रूस ने भी ऐसा ही किया। इससे क्रूड 10 माह में पहली बार 90 डॉलर के पार पहुंच गया। आईबीसी के तहत देनी होगी जानकारी प्रस्ताव के मुताबिक, डिफॉल्टरों के ऐसे कर्ज संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनियों को बेच दिए जाएंगे व ऋणशोधन एवं दिवालिया कानून (आईबीसी) के तहत इसकी जानकारी भी देनी होगी। 

रुपये को मजबूत करने के लिए भंडार से 30 अरब डॉलर खर्च कर सकता है आरबीआई
रुपये को मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय बैंक 594 अरब डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार से 30 अरब डॉलर खर्च कर सकता है। यह राशि खर्च करने के बाद भी भारत के पास इतना मुद्रा भंडार बचा रहेगा, जिससे वह अगले 10 माह का आयात बिल चुका सकता है। डॉयचे बैंक ने बृहस्पतिवार को एक रिपोर्ट में कहा, डॉलर के मुकाबले रुपया सार्वकालिक निचले स्तर 83.30 के आसपास कारोबार कर रहा है। आरबीआई घरेलू मुद्रा में अस्थिरता को कम करने के लिए विदेशी मुद्रा बाजार में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप कर रहा है। 

ब्रोकरेज फर्म ने कहा, सब्जियों की कीमतों में गिरावट से महंगाई दर अगस्त के 6.8 फीसदी से घटकर सितंबर में 5% रह जाएगी। घरेलू रसोई गैस की कीमत 200 रुपये तक घटाने के सरकार के फैसले से खुदरा महंगाई में चौथाई फीसदी की कमी आएगी।

इस त्योहारी सीजन अधिक खर्च करेंगे उपभोक्ता: डेलॉय
भारतीय उपभोक्ताओं का खर्च इस त्योहारी सीजन में बढ़ने की उम्मीद है। डेलॉय की सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक, विलासिता वाले उत्पादों और त्योहारी सीजन की वस्तुओं की खरीद पर खर्च बढ़ने से कुल उपभोक्ता खर्च बढ़ेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, सर्वे में शामिल 56 फीसदी लोगों ने उत्सव वाली वस्तुएं खरीदने को लेकर अपनी तैयारी के संकेत दे दिए हैं। त्योहारी सीजन में कपड़ों, निजी देखभाल के उत्पादों, मनोरंजन पर खर्च बढ़ सकता है।

सेंसेक्स तीन कारोबारी सत्रों में 1,608 अंक टूटा, निवेशकों ने गंवाए 5.50 लाख करोड़
घरेलू बाजारों में बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। इस अवधि में सेंसेक्स 1,608.39 और निफ्टी 450 अंक टूट गया। निवेशकों को तीन सत्रों में 5.50 लाख करोड़ की चपत लगी।
वहीं, बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 570.60 अंक टूटकर 66,230.24 पर बंद हुआ। दिन में यह 672.13 अंक तक लुढ़क गया था। निफ्टी 159.05 अंक गिरकर 19,742.35 पर बंद हुआ। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख व लंबे समय तक उच्च ब्याज दर के संकेत से घरेलू बाजार में गिरावट आई। सेंसेक्स की 30 में 24 कंपनियों के शेयर लाल निशान में बंद हुए। एमएंडएम सर्वाधिक 3.08% नुकसान में रहा।

13 संस्थानों व लोगों पर 65 लाख जुर्माना
सेबी ने 13 संस्थानों और लोगों पर 65 लाख का जुर्माना लगाया है। ये सभी इलिक्विड स्टॉक में गलत तरीके से कारोबार कर रहे थे। मामला 2014-15 का है, जिसकी जांच के बाद सेबी ने सभी पर 5-5 लाख का जुर्माना लगा दिया।
एक दूसरे मामले में खुलासा नियमों के उल्लंघन पर वालिएंट ऑर्गेनिक्स ने सेबी को 10 लाख देकर मामले का निपटान किया है। कंपनी कई तरह के खुलासे में विफल रही थी। 

किआ सेल्टोस व कैरेंस 2 फीसदी तक होंगी महंगी
वाहन कंपनी किआ इंडिया ने अपने सेल्टोस और कैरेंस मॉडल के दाम एक अक्तूबर, 2023 से 2 फीसदी तक बढ़ाने की घोषणा की है। हालांकि, कंपनी अपनी एंट्री लेवल कार सोनेट की कीमत नहीं बढ़ाएगी। किआ इंडिया के राष्ट्रीय प्रमुख (बिक्री एवं विपणन) हरदीप एस बरार ने कहा, बढ़ती लागत को देखते हुए कीमतों में बढ़ोतरी करना हमारी मजबूरी है।

धोखाधड़ी से बचाने को ट्रूकॉलर की नई सुविधा
ट्रूकॉलर ने नए एप आइकॉन के लॉन्च की घोषणा की जिसे गूगल प्ले और एपल एप स्टोर से पहचाना जा सकता है। ब्रांड की नई पहचान डिजिटल क्षेत्र में हो रहे महत्वपूर्ण बदलावों के अनुरूप है। कंपनी के सीईओ एलन ममेदी ने कहा, धोखाधड़ी से बचाने के लिए सर्च कॉन्टेक्स्ट जैसे सॉल्यूशंस विकसित करने और ग्राहकों की गोपनीयता को बेहतर बनाने के लिए इंजीनियरिंग में भी सुधार किया गया है। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें