फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sebi: फंड हेराफेरी मामले में सेबी ने गौतम थापर पर लगाया पांच साल का प्रतिबंध, 30 करोड़ रुपये का जुर्माना

Wed, 05 Oct 2022 05:03 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

नियामक ने मामले में कुल 11 संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30.15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें एन नीलकांत, अतुल गुलाटी, आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाजार नियामक सेबी ने मंगलवार को फंड की हेराफेरी और कंपनी के वित्तीय ब्योरे की गलत जानकारी देने के मामले में सीजी पावर एंड इंडस्ट्रियल सॉल्यूशंस के पूर्व चेयरमैन गौतम थापर को पांच साल के लिए सिक्योरिटीज मार्केट से प्रतिबंधित कर दिया है। 

विज्ञापन


इसके अलावा तीन इकाइयों अवंता होल्डिंग्स, एक्शन ग्लोबल और सोलारिस इंडस्ट्रियल केमिकल्स को पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। इसके अलावा, तीन अन्य व्यक्तियों कंपनी के पूर्व सीएफओ वीआर वेंकटेश और दो पूर्व निदेशक माधव आचार्य और बी हरिहरन को 6 महीने से 3 साल तक की अवधि के लिए बाजार में कारोबार पर रोक लगा दी है। 

नियामक ने मामले में कुल 11 संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30.15 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। इनमें एन नीलकांत, अतुल गुलाटी, आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड और इंडसइंड बैंक शामिल हैं। 
विज्ञापन


थापर पर 10 करोड़ का जुर्माना भी
सेबी ने थापर पर 10 करोड़ रुपये का, जबकि तीन अन्य इकाइयों पर प्रत्येक पर 5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है। नीलकांत पर 10 लाख, गुलाटी पर 5 लाख और आदित्य बिड़ला फाइनेंस लिमिटेड एवं इंडसइंड बैंक पर प्रत्येक पर एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें