फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिपोर्ट: पाम और सोया तेल आयात एक साल के उच्च स्तर पर, इंडोनेशिया-मलेशिया के भंडार में आएगी कमी

Thu, 15 Aug 2024 05:49 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के आंकड़ों के अनुसार, पाम तेल आयात जुलाई में जून की तुलना में 37 फीसदी बढ़कर करीब 11 लाख टन रहा। यह अगस्त, 2023 के बाद सबसे अधिक है। सोया तेल आयात 42 फीसदी बढ़कर 391,791 टन रहा। यह 13 महीनों में सबसे अधिक है। 
विज्ञापन
तेल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कीमतों में कमी और रिफाइनर्स की ओर से त्योहारों के लिए खरीद से देश का पाम तेल और सोया तेल आयात जुलाई में बढ़कर करीब एक साल के शीर्ष पर पहुंच गया है। इस भारी खरीद से शीर्ष उत्पादक इंडोनेशिया और मलयेशिया के तेल भंडार में कमी आएगी।

विज्ञापन


सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एसईए) के आंकड़ों के अनुसार, पाम तेल आयात जुलाई में जून की तुलना में 37 फीसदी बढ़कर करीब 11 लाख टन रहा। यह अगस्त, 2023 के बाद सबसे अधिक है। सोया तेल आयात 42 फीसदी बढ़कर 391,791 टन रहा। यह 13 महीनों में सबसे अधिक है। सूरजमुखी तेल का आयात 21.3 फीसदी गिरकर 366,541 टन पर आ गया। 



वनस्पति तेल की दूसरी बार सबसे ज्यादा खरीद
वनस्पति तेल आयात जुलाई में 22.2 फीसदी बढ़कर 19 लाख टन रहा। यह दूसरा बड़ा रिकॉर्ड है। नवंबर, 2023 से शुरू होने वाले विपणन वर्ष में भारत औसतन 13 लाख टन खाद्य तेल का आयात कर रहा है। अधिक आयात से देश में वनस्पति तेल का भंडार बढ़कर 29 लाख टन हो गया। यह आठ महीनों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें