फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SCO: शंघाई सहयोग संगठन के सदस्यों को देशों की संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए, केंद्रीय मंत्री गडकरी ये बोले

Fri, 28 Apr 2023 03:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SCO: सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने एससीओ के परिवहन मंत्रियों की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत इस क्षेत्र में अर्थव्यवस्था और जनसंपर्क को बढ़ावा देने के लिए एससीओ पर विशेष ध्यान देता है।
 
विज्ञापन
नितिन गडकरी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने शुक्रवार को कहा कि शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के देशों के साथ संपर्क भारत की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रत्येक देश की क्षेत्रीय अखंडता और संप्रभुता को कायम रखने के लिए मांग-आधारित, सतत विकास सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

विज्ञापन


सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी ने एससीओ के परिवहन मंत्रियों की 10वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि भारत इस क्षेत्र में अर्थव्यवस्था और जनसंपर्क को बढ़ावा देने के लिए एससीओ पर विशेष ध्यान देता है।

उन्होंने कहा, एक-दूसरे से संपर्क अपने आप में ही एक आर्थिक गुणक है... एससीओ देशों के साथ संपर्क हमारी प्राथमिकता है। हमें हर देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए सहयोग, मांग आधारित विकास और सम्मान सुनिश्चित करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत परिवहन क्षेत्र को अधिक कुशल और विश्वसनीय बनाने के लिए समाधानों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। गडकरी ने कहा, ‘‘भारत, एससीओ सदस्यों की पहल की सराहना करता है। एससीओ का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा को मजबूत करना और राजनीतिक व्यापार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में सहयोग बढ़ाना है।’’

उन्होंने कहा, हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि भारत इस क्षेत्र में जुड़ाव में सुधार के लिए सहयोग करने के लिए तैयार है। गडकरी ने ट्वीट में कहा, सभी सदस्य देश डिजिटल परिवर्तन और नवीन प्रौद्योगिकियों को बढ़ावा देने, परिवहन को कार्बन मुक्त करने और दक्षता तथा स्थिरता बढ़ाने के लिए एससीओ सदस्य राष्ट्रों के साथ मिलकर काम करने के विचार से सहमत हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें