फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aviation: हवाई अड्डों को आधुनिक वास्तुकला व भारतीय कलाओं से निखारा जा रहा, बोले- ज्योतिरादित्य सिंधिया

Mon, 29 Jan 2024 10:40 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Aviation: अयोध्या में हमारा हवाई अड्डा राम मंदिर के रूप में बनाया गया है। हवाई अड्डे के अंदर, भगवान राम के मार्ग और उनकी यात्रा को कई कला रूपों में प्रदर्शित किया गया है। इनमें भारत से जुड़े अलग-अलग कलाओं जैसे पट्टीचित्र, मधुबनी और कलमकारी का प्रदर्शन किया गया है।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया है कि देश भर में हवाई अड्डों पर हम आधुनिक वास्तुकला का इस्तेमाल कर रहे हैं पर साथ ही इन हवाई अड्डों को विभिन्न भारतीय कलाओं से भी सुसज्जित किया जा रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा, "उदाहरण के लिए, अयोध्या में हमारा हवाई अड्डा राम मंदिर के रूप में बनाया गया है। हवाई अड्डे के अंदर, भगवान राम के मार्ग और उनकी यात्रा को कई कला रूपों में प्रदर्शित किया गया है। इनमें भारत से जुड़े अलग-अलग कलाओं जैसे पट्टीचित्र, मधुबनी और कलमकारी का प्रदर्शन किया गया है। इसी तरह तिरुचिरापल्ली में रंगनाथ स्वामी मंदिर को दर्शाया गया है। यह नवोदित कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने में सक्षम होने के लिए एक मंच देता है।" केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया है जिसमें वह यह बोलते दिख रहे हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें