फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Q4 Results: एसबीआई का मुनाफा 83% उछलकर 16695 करोड़ रुपये हुआ, 11.30 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का एलान

Thu, 18 May 2023 03:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SBI Q4 Results: एसबीआई के बोर्ड ने मार्च 2023 में खत्म हुई तिमाही के लिए निवेशकों को 11.30 रुपये (1130%) प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा की है। डिविडेंड के भुगतान के लिए 14 जून 2023 की तारीख तय की गई है। बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार उसकी सालाना आमदनी में 29 फीसदी की वृद्धि हुई है।
विज्ञापन
SBI - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई (SBI) ने वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही (जनवरी-मार्च) के नतीजे घोषित कर दिए हैं। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने बताया है कि मार्च तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ सालाना आधार पर 83 फीसदी बढ़कर 16,695 करोड़ रुपये हो गया। बैंक को पिछले साल जनवरी से मार्च के दौरान 9,113 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था। 

नतीजों के बाद लाल निशान पर कारोबार करते दिखे एसबीआई के शेयर

माना जा रहा है कि एसबीआई के मार्च तिमाही के आंकड़े बाजार के अनुमानों से भी बेहतर हैं। हालांकि बेहतर तिमाही आंकड़ों के बावजूद भारतीय स्टेट बैंक के शेयर लाल निशान पर कारोबार करते दिखे। फिलहाल एसबीआई के शेयर 14.55 रुपये (2.48%) की गिरावट के साथ 571.75 रुपये के भाव पर कारेाबार कर रहा है। 

एसबीआई बोर्ड ने 11.30 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का किया एलान

एसबीआई के बोर्ड ने मार्च 2023 में खत्म हुई तिमाही के लिए निवेशकों को 11.30 रुपये (1130%) प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा की है। डिविडेंड के भुगतान के लिए 14 जून 2023 की तारीख तय की गई है।

बैंक की सालाना आमदनी में 29 फीसदी की हुई वृद्धि

बैंक की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार उसकी सालाना आमदनी में 29 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक के अनुसार जनवरी से मार्च तिमाही के दौरान उसे ब्याज के तौर पर 40,393 करोड़ रुपये की आमदनी हुई। एक साल पहले मार्च तिमाही के दौरान बैंक ने ब्याज के रूप में 31,198 करोड़ रुपये कमाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें