फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल अंबानी से 1200 करोड़ की वसूली के लिए एनसीएलटी पहुंचा एसबीआई

Sat, 13 Jun 2020 07:21 AM IST
श्रीधर मिश्रा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
अनिल अंबानी - फोटो : Social Media
विज्ञापन

भारतीय स्टेट बैंक ने अनिल अंबानी से दिवालिया कानून के निजी गारंटी उपबंध के तहत 1,200 करोड़ रुपये से वसूली के लिए राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) का दरवाजा खटखटाया है। अंबानी ने रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्राटेल को दिए कर्ज के लिए निजी गारंटी दी थी।

विज्ञापन


बीएसवी प्रकाश कुमार की अध्यक्षता वाले न्यायाधिकरण ने बृहस्पतिवार को आवेदन पर सुनवाई करते हुए अंबानी को जवाब देने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। वहीं, अंबानी के प्रवक्ता ने कहा, "यह मामला रिलायंस कम्युनिकेशंस और रिलायंस इन्फ्राटेल के लिए कॉरपोरेट कर्ज से जुड़ा है। यह अंबानी का व्यक्तिगत ऋण नहीं है। दोनों कंपनियों की समाधान योजनाओं को मार्च 2020 में ऋणदाताओं ने 100 प्रतिशत मंजूरी दी थी। इन समाधान योजनाओं को एनसीएलटी, मुंबई की स्वीकृति का इंतजार है। अंबानी इस पर एनसीएलटी के समक्ष याचिका दाखिल करेंगे।"

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें