फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Credit Card: एसबीआई ने क्रेडिट कार्ड उपभोक्ताओं को दिया झटका, एक दिसंबर से ईएमआई के जरिए भुगतान पर देना हो इतना अतिरिक्त शुल्क

Sat, 13 Nov 2021 06:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो एक दिसंबर से आपका बोझ बढ़ने वाला है। इस नए नियम के जरिए क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के बाद ईएमआई विकल्प के तहत भुगतान करने पर आपको हर खरीदार पर 99 रुपए अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा।
विज्ञापन
एसबीआई कार्ड - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपने क्रेडिट कार्ड उपयोगकर्ताओं को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, अगर आप एसबीआई क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं तो एक दिसंबर से आपका बोझ बढ़ने वाला है यानी अगले महीने से क्रेडिट कार्ड के जरिए खरीदारी महंगी हो जाएगी। 

विज्ञापन


हर खरीदारी पर देना होगा 99 रुपये अतिरिक्त शुल्क
इस नए नियम के जरिए क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने के बाद ईएमआई विकल्प के तहत भुगतान करने पर आपको हर खरीदार पर 99 रुपए अतिरिक्त शुल्क अलग से देना होगा। यह प्रोसेसिंग चार्ज होगा। सबसे पहले एसबीआई ने ही इसकी शुरुआत की है। 

ईमेल के जरिए दी ग्राहकों का जानकारी
भारतीय स्टेट बैंक ने अपने क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों को ईमेल करके इस अतिरिक्त शुल्क के बारे में जानकारी दी है। ग्राहकों को बताया गया कि एक दिसंबर 2021 से सभी मर्चेंट ईएमआई के लेन-देन पर बतौर प्रोसेसिंग चार्ज 99 रुपए और टैक्स देना होगा। यह प्रोसेसिंग चार्ज इंटरेस्ट अमाउंट के बाद लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें