फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI Ecowrap Report: विकसित देशों के मुकाबले भारत में महंगाई सबसे कम, बेहतर रहा प्रबंधन

Sat, 03 Dec 2022 05:54 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।

सार

एसबीआई ने ईकोरैप रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में भारत उम्मीद की एक किरण की तरह दिख रहा है। इसने खाद्य कीमतों, जीवन-यापन और ऊर्जा की लागत के मोर्चे पर अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विकसित देशों के मुकाबले भारत में महंगाई सबसे कम (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आर्थिक मंदी की आशंका के बीच बढ़ती महंगाई पर काबू पाने के लिए दुनियाभर के केंद्रीय बैंक ब्याज दरों में आक्रामक तरीके से इजाफा कर रहे हैं। भारत ने भी नीतिगत दरों में बढ़ोतरी की है। लेकिन, महंगाई के प्रबंधन के मोर्चे पर भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन किया है। सितंबर, 2021 से तुलना करने पर पता चलता है कि इन देशों की तुलना में भारत में महंगाई सबसे कम बढ़ी है।

विज्ञापन


एसबीआई ने ईकोरैप रिपोर्ट में कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के इस दौर में भारत उम्मीद की एक किरण की तरह दिख रहा है। इसने खाद्य कीमतों, जीवन-यापन और ऊर्जा की लागत के मोर्चे पर अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों से बेहतर प्रदर्शन किया है। विभिन्न देशों में लागत की तुलना उनकी मुद्रा के बजाय रुपये में परिवर्तित कर की गई हैं। एसबीआई के मुख्य अर्थशास्त्री सौम्य कांति घोष ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष की शुरुआत के बाद से विकसित और उभरती अर्थव्यवस्थाओं में विभिन्न मोर्चे पर कीमतें तेजी से बढ़ी हैं। अनिश्चितताओं के भंवर में फंसकर अर्थव्यवस्थाएं तबाह हो रही हैं। लेकिन, भारत ठोस प्रबंधन के दम पर अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

वैश्विक अर्थव्यवस्था से गायब हो गया है 'अच्छा'
घोष ने अपनी रिपोर्ट में वर्तमान वैश्विक आर्थिक स्थिति की तुलना प्रसिद्ध संगीत नाटक 'विकेड' से की है। उन्होंने कहा, इस नाटक में एक प्रसिद्ध चरित्र ग्लिंडा गर्व से इस बात की घोषणा करती है कि उसके नाम में अक्षर 'जी' साइलेंट है।

  • इसी तरह, ऐसा लगता है कि 'अच्छा' शब्द इस समय वैश्विक अर्थव्यवस्था से अस्थायी रूप से गायब हो गया है।

विज्ञापन

इसलिए एशियाई देशों में बढ़ रही महंगाई : आईएमएफ
आईएमएफ प्रमुख क्रिस्टलिना जॉर्जीवा ने कहा, बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सुस्ती से एशियाई देशों में महंगाई का दबाव लगातार बढ़ रहा है। इससे वैश्विक विकास दर में दो फीसदी गिरावट की आशंका है। आखिरी बार इसी तरह का दबाव 2009 के वैश्विक वित्तीय संकट और कोरोना महामारी के दौरान देखा गया था।

तीनों मोर्चे पर भारत का प्रदर्शन (लागत रुपये में)

जीवन-यापन लागत

देश सितंबर 2021 में  
भारत 100 112
अमेरिका 100 112
जर्मनी 100 120
ब्रिटेन 100 123

खाद्य कीमत
देश सितंबर 2021 में अब
भारत 100 115
ब्रिटेन 100 118
अमेरिका 100 125
जर्मनी 100 133

ऊर्जा लागत
देश सितंबर 2021 में अब
अमेरिका 100 112
भारत 100 116
जर्मनी 100 162
ब्रिटेन 100 193


हमारी प्रति व्यक्ति आय चीन के बाद सबसे ज्यादा बढ़ी
देश तेजी/गिरावट
भारत 57 फीसदी
चीन 88 फीसदी
अमेरिका 36 फीसदी
रूस 5 फीसदी
जर्मनी 1 फीसदी
ब्रिटेन -1 फीसदी
फ्रांस -5 फीसदी
इटली -6 फीसदी
जापान -11 फीसदी
ब्राजील -27 फीसदी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें