फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: एसबीआई ने की 13455 जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति, ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने की बड़ी पहल

Wed, 11 Jun 2025 06:12 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय स्टेट बैंक ने बताया कि ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए 13,455 जूनियर एसोसिएट्स को नियुक्त किया गया है। बैंक ने कहा कि यह कदम उद्योग में महत्वपूर्ण भर्ती प्रयासों में से एक बन गया है।
विज्ञापन
SBI Recruitment 2025 - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने अपनी शाखाओं में ग्राहकों के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए बड़ी पहल की है। बैंक ने बुधवार को बताया कि उसने 13,455 जूनियर एसोसिएट्स की नियुक्ति की है। एसबीआई ने कहा कि इस भर्ती का उद्देश्य 35 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में रिक्तियों को भरना है। यह हायरिंग बैंकिंग उद्योग में महत्वपूर्ण भर्ती प्रयासों में से एक बन गई है।

विज्ञापन


चयन प्रक्रिया फरवरी और मार्च 2025 में प्रारंभिक परीक्षाओं और अप्रैल 2025 में मुख्य परीक्षाओं के साथ शुरू हुई। बैंक ने कहा कि कठोर और पारदर्शी मूल्यांकन के बाद 13,455 उम्मीदवारों को नियुक्ति के लिए चुना गया है।

विभिन्न श्रेणियों में कुल 18,000 भर्ती हुई

एसबीआई के चेयरमैन सी.एस. शेट्टी ने कहा कि बैंक की विभिन्न श्रेणियों में कुल भर्ती लगभग 18,000 लोगों की हुई है। जिनमें से लगभग 13,500 कर्ल्क और 3,000 परिवीक्षाधीन अधिकारी और 3,000 स्थानीय स्तर के अधिकारी होंगे।

उन्होंने कहा, "इस नए प्रतिभाओं को शामिल करते हुए। हमारा लक्ष्य यह भी है कि हम अपने मानव संसाधनों  की क्षमताएं और मजबूत करें। इसके लिए हम एक योजनाबद्ध तरीके से कौशल विकास कार्यक्रम शुरू करेंगे, जो समय के साथ बदलती जरूरतों और तकनीकी मांगों के अनुसार होंगे।" एसबीआई 2,36,000 से अधिक कर्मचारियों को रोजगार देता है। यह सार्थक रोजगार सृजन और बैंकिंग पेशेवरों की अगली पीढ़ी को विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें