फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बचत की सलाह: नए साल से कम दर पर होम लोन मिलने की आस, एक फीसदी तक घट सकता है ब्याज

Mon, 16 Dec 2024 04:55 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अजीत सिंह, अमर उजाला

सार

आरबीआई ने ब्याज दरों को करीब दो साल से स्थिर रखा है। इससे होम लोन की दरें इस समय 13 फीसदी के ऊपर तक पहुंच गई हैं। ऐसे में अगर आप थोड़ा इंतजार करते हैं तो सस्ते दर पर कर्ज मिल सकेगा। इसका गणित बताती रिपोर्ट-
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होम लोन लेने वालों के लिए यह साल ऊंची ब्याज दरों वाला रहा है। हालांकि, कर्ज अब सस्ता होने की उम्मीद है, क्योंकि नए साल में ब्याज दर घट सकती है। इसकी शुरुआत फरवरी से होने की संभावना है। इससे आपको राहत मिलेगी। केंद्रीय बैंक ने बैंकिंग प्रणाली में तरलता संबंधी चिंताओं को दूर करने के लिए नकद आरक्षित अनुपात यानी सीआरआर में कटौती की है। इससे बैंकों को कर्ज देने के लिए ज्यादा पैसा मिल सकेगा। इस कदम से कर्ज दरों में कमी आने की उम्मीद है। इससे कर्ज लेने को और प्रोत्साहन मिलेगा, जिससे आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी।

विज्ञापन


एक फीसदी तक ब्याज घटने की उम्मीद
दिसंबर के पहले हफ्ते में आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति की बैठक में दरों को जस का तस रखा गया है। लेकिन, जापानी बैंकर नोमुरा को उम्मीद है कि ब्याज दरों में कटौती का सिलसिला अब शुरू हो सकता है। फरवरी में इसमें कम-से-कम 0.25 फीसदी कटौती की उम्मीद है।

  • जब दरें घटने का सिलसिला चालू होगा तो यह एक फीसदी तक घट सकती है। यानी जो रेपो दर अभी 6.5 फीसदी पर है, वह 5.5 फीसदी पर आ सकती है। ऐसे में बैंक भी दरों को घटाने पर मजबूर होंगे।
  • हालांकि, इसके साथ जमाकर्ताओं को नुकसान होगा, क्योंकि कर्ज के साथ जमा पर भी ब्याज दरें घटेंगी। ऐसे में होम लोन लेने वालों को अगले पूरे साल में ब्याज पर एक फीसदी का फायदा हो सकता है।

बैंकों और संस्थानों की दर जरूर चेक करें
यदि होम लोन लेने की योजना बना रहे हैं, तो ब्याज दर की तुलना करना सुनिश्चित करना चाहिए, क्योंकि कम ब्याज दर पर मासिक भुगतान कम करना होता है। इस समय ब्याज दरें काफी ऊंची हैं, इसलिए लोन लेते समय कई बैंकों और अन्य वित्तीय संस्थानों की ब्याज दर जरूर देखें।

विज्ञापन


होम लोन पर प्रमुख बैंकों की ब्याज दर
बैंक का नाम ब्याज दर
एसबीआई 8.50% - 9.85%
बैंक ऑफ बड़ौदा 8.40% - 10.90%
यूनियन बैंक 8.30% - 10.90%
पीएनबी 8.40% - 10.15%
केनरा बैंक 8.40% - 11.15%
आईसीआईसीआई बैंक 8.75% से अधिक
एक्सिस बैंक 8.75% - 9.65%
एचडीएफसी बैंक 8.75% से अधिक
नोट: (दरें 11 दिसंबर तक की व 75 लाख से ज्यादा के कर्ज पर)

अगर आप होम लोन ले रहे हैं, तो उससे जुड़े महत्वपूर्ण कारकों जैसे प्रीपेमेंट शुल्क, टॉपअप नियम और अन्य संबंधित शुल्कों को भी नजरअंदाज न करें।

होम लोन की पात्रता और ब्याज दर आपकी आयु, योग्यता, आय, आश्रितों की संख्या, पति/पत्नी की आय, व्यावसायिक स्थिरता और देनदारियां व बचत के साथ खरीदे जा रहे घर के मूल्य से निर्धारित होती है। होम लोन देते समय बैंक सबसे पहले सिबिल स्कोर देखते हैं, जो कर्ज चुकाने की क्षमता को दर्शाता है। -अर्चना पांडे, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें