फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sariya Price: मानसून की इंट्री के बाद देश में घटे सरिया के दाम, दो हफ्तों में 4500 रुपये प्रति टन तक नीचे

Wed, 27 Jul 2022 08:08 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Sariya Price: डेढ़ महीने के बाद सरिया के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बारिश के कारण देश के कई इलाकों में लोग सरिया के दाम गिरने का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं।
विज्ञापन
iron rods
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरसात का मौसम शुरू होने के साथ ही देश में सरिया की कीमतों में गिरावट दर्ज गई है। बताया जा रहा है कि इसका कारण मानसून के समय में देश में निर्माण कार्यों का धीमा पड़ना है। बारिश के कारण निर्माण कार्य थमने से निर्माण सामग्रियों की मांग भी घट गई। इससे उनके भाव टूटने लगे हैं। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कारीब डेढ़ महीने के बाद सरिया के भाव में गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि बारिश के कारण देश के कई इलाकों में लोग सरिया के दाम गिरने का फायदा नहीं उठा पा रहे हैं। बाजार के जानकारों के अनुसार पिछले दो हफ्तों में बाजार में सरिया की कीमतों में 4500 रुपये प्रति टन तक की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि देश में सरिये के भाव अप्रैल महीने में  उच्चतम स्तर पर पहुंए गए थे। हालांकि जून महीने में सरिया और सीमेंट की कीमतों में नरमी आने लगी थी। मॉनसून से ठीक पहले निर्माण समग्रियों की कीमत फिर बढ़ गई थी। अब देश के कई इलाकों में बारिश शुरू हो जाने से सरिया की कीमतें फिर नीचे आ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें