फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand Samwad: 'सफलता के लिए परिवर्तनकारी विचार जरूरी', सुनील शेट्टी से जानें अच्छा कारोबार चलाने के गुर

Tue, 10 Jun 2025 11:55 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Uttarakhand Samwad: चर्चित अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंगलवार को उत्तराखंड अमर उजाला संवाद के मंच पर अपने कारोबारी सफर के बारे में भी बताया। इस दौरान उन्होंने नए कारोबार से जुड़े कुछ अहम टिप्स भी साझा किए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सुनील शेट्टी - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अभिनेता सुनील शेट्टी ने मंगलवार को उत्तराखंड अमर उजाला संवाद के मंच पर अपने कारोबारी सफर के बारे में भी बताया। उन्होंने यह भी साझा किया कि कैसे अभिनेता रहते हुए उन्होंने उद्यम शुरू किया और समय की कमी के कारण उन्हें असफलता का सामना करना पड़ा। उन्होंने यह भी बताया कि फिर कैसे उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव कर सफलता हासिल की।

नाकामियों से मैंने बहुत कुछ सीखा: सुनील शेट्टी

उत्तराखंड अमर उजाला संवाद के दौरान सुनील शेट्टी ने कहा, "मुझसे अभिनय और कारोबार, दोनों ही नहीं हुआ यानी मुझे इनमें बहुत नाकामियां मिलीं, लेकिन मैंने इससे काफी सीखा। मैंने अच्छे लोगों में निवेश किया। उन्होंने तरक्की की तो मैंने भी तरक्की की। कामयाबी उनकी है, श्रेय भले ही मुझे मिलता हो।"

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Samwad 2025: संवाद में बोले सुनील शेट्टी- इंडस्ट्री का होकर भी इसका हिस्सा नहीं; शाम 6 बजे के बाद परिवार जरूरी
विज्ञापन


संवाद के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि मेरे पास बहुत मजबूत टीम है। कोई मेरे पास आता है तो मैं उसे रास्ता दिखाता हूं। एक परिवर्तनकारी विचार होना जरूरी है। स्टार्टअप शुरू करने वाले के पास उतना ही जुनून होना चाहिए, जितना जुनून आप पर पैसे लगाने वाले में होता है। 

आज अवसर बहुत, आप बाजार को समझें: सुनील शेट्टी

उन्होंने कहा, "मेरे लिए सबकुछ आसान था। मुझे सिर्फ मेहनत करनी थी, पिताजी ने सबकुछ कर रखा था। मुझे सिर्फ मेहनत करनी थी, मुझे सिर्फ लगन के साथ काम करना था। अभिनेता रहते हुए मैंने उद्यमशीलता में प्रयास किया, लेकिन नाकाम रहा। मैं उसमें समय नहीं दे सका, लेकिन आज मेरे पास टीम है। और आज तो अवसर बहुत हैं। आप बाजार को समझें। मुश्किल वक्त में ही मौके मिलते हैं। कोरोना का दौर इसका उदाहरण है। कितने युवा, महिलाएं, मांएं, उस वक्त उद्यमी बनीं। उनसे सीखें।"

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Samwad 2025: आदिवासी क्यों नहीं जाते हैं अस्पताल, ये चार कारण हैं प्रमुख

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें