फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tax: छोटी-बड़ी कारों पर समान कर ठीक नहीं, मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव ने दिया बयान

Wed, 21 Dec 2022 05:31 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

भार्गव ने कहा, वाहन उद्योग के स्वस्थ विकास के लिए कारों के बाजार में नए ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि होनी चाहिए। 
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मारुति सुजुकी इंडिया के चेयरमैन आरसी भार्गव का कहना है कि छोटी कारें भारतीय वाहन उद्योग की महत्वपूर्ण अंग हैं। लेकिन, देश में बड़ी कारों के मुकाबले छोटी कारों पर नियामकीय बोझ अधिक है। सभी श्रेणी के वाहनों के लिए एक समान कर ढांचा वाहन उद्योग की वृद्धि के लिहाज से अनुकूल नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, छोटी कारों पर अधिक नियामकीय बोझ से पूरे बाजार के व्यवहार में परिवर्तन आया है। छोटी कारों की खरीदारी घटी है। यह वाहन उद्योग या देश के लिए अच्छा नहीं है। भार्गव ने कहा, वाहन उद्योग के स्वस्थ विकास के लिए कारों के बाजार में नए ग्राहकों की संख्या में लगातार वृद्धि होनी चाहिए। 

भार्गव ने कहा, विनिर्माण क्षेत्र तेजी से बढ़ता तो भारत की आर्थिक वृद्धि दर कहीं ऊंची हो सकती थी। दुर्भाग्य से मोदी सरकार के सर्वश्रेष्ठ प्रयासों के बावजूद यह क्षेत्र पीछे है। इसकी वजह जमीनी स्तर पर क्रियान्वयन में अंतर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें