फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sam Altman: डीपसीक पर ओपनएआई के मुखिया का बड़ा बयान, ऑल्टमैन बोले- चीनी एआई कंपनी पर मुकदमा करने की योजना नहीं

Mon, 03 Feb 2025 04:41 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

SoftBank and OpenAI Set Up Joint Company: वैश्विक स्तर पर चीन की एआई कंपनी डीपसीक पर जारी चर्चा के बीच अमेरिकी कंपनी ओपनएआई के मुखिया सैम ऑल्टमैन ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि चीनी कंपनियां उसके उन्नत एआई मॉडल की नकल करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अब उन्होंने कहा है कि उनका चीन की कंपनी पर मुकदमा करने की फिलहाल कोई योजना नहीं हैं। ऑल्टमैन ने और क्या कहा, आइए जानें।
विज्ञापन
सैम ऑल्टमैन - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओपनएआई के प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने सोमवार को चीन के नए डीपसीक पर बड़ा बयान दिया। उन्होने कहा कि उनकी कंपनी ने डीपसीक पर मुकदमा करने की "कोई योजना नहीं" बनाई है। 

विज्ञापन


अमेरिकी कंपनी ने पिछले सप्ताह चेतावनी दी थी कि चीनी कंपनियां इसके उन्नत एआई मॉडल की नकल करने की कोशिश कर रही हैं। ऑल्टमैन ने टोक्यो में संवाददाताओं से कहा, "नहीं, अभी डीपसीक पर मुकदमा करने की हमारी कोई योजना नहीं है। हम सिर्फ बेहतरीन उत्पाद बनाना जारी रखेंगे और मॉडल क्षमता के साथ दुनिया का नेतृत्व करेंगे, और मुझे लगता है कि यह ठीक रहेगा।"

सॉफ्टबैंक और ओपनएआई ने साझेदारी का किया एलान

दूसरी ओर, जापानी प्रौद्योगिकी दिग्गज सॉफ्टबैंक ग्रुप और ओपनएआई ने सोमवार को अपनी एआई साझेदारी को आगे बढ़ाते हुए एसबी ओपनएआई जापान नामक 50-50 प्रतिशत की हिस्सेदारी वाली कंपनी की स्थापना की।

सॉफ्टबैंक के प्रमुख मासायोशी सोन और ओपनएआई के प्रमुख सैम ऑल्टमैन टोक्यो में एक कार्यक्रम में पहुंचे। उन्होंने अपने सहयोग के बारे में बात की और जापानी कंपनियों को इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

विज्ञापन


प्रतीकात्मक रूप से एक चमकदार नीली क्रिस्टल बॉल को थामे सोन ने कहा कि उनकी एआई सेवा क्रिस्टल का उपयोग कंपनियां योजना बनाने, विपणन, ईमेल और पुराने स्रोत कोड का पता लगाने के लिए कर सकती हैं।

क्रिस्टल को सबसे पहले सोन की अपनी सॉफ्टबैंक ग्रुप कंपनियों में शुरू किया जाएगा, जिसमें सेमीकंडक्टर और सॉफ्टवेयर कंपनी और इलेक्ट्रॉनिक भुगतान सेवा पेपे शामिल हैं। सॉफ्टबैंक ने कहा कि वह अपनी कंपनियों में क्रिस्टल को जोड़ने के लिए हर साल 3 अरब डॉलर खर्च करने की योजना बना रहा है।

सोन ने एआई के जरिए व्यवसाय को बदलने के विषय पर आयोजित कार्यक्रम में संवाददाताओं और अन्य प्रतिभागियों से कहा, "यह कंपनी के लिए सुपर-इंटेलिजेंस होगा। मैं बहुत उत्साहित हूँ"।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें