फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rupee: डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी गिरावट, इंट्रा-डे ट्रेड में 89.79 के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंचा

Mon, 01 Dec 2025 12:03 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपये अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया। इसकी प्रमुख वजहों में एफपीआई की भारी बिकवाली, कंपनियों में ऊंचे वैल्यूएशन के चलते हिस्सेदारी बिक्री, कच्चे तेल और सोने की बढ़ी खरीदारी, कॉरपोरेट व केंद्र सरकार की चुकौती संबंधी देनदारियां शामिल हैं। 
विज्ञापन
रुपया बनाम डॉलर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रुपया सोमवार को विदेशी मुद्रा बाजार में बड़ी गिरावट के साथ अपने नए सर्वकालिक निचले स्तर पर फिसल गया। शुरुआती कारोबार में रुपये में दबाव बढ़ा और यह डॉलर के मुकाबले 34 पैसे गिरकर 89.79 के रिकॉर्ड लो पर आया। 

विज्ञापन


शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे गिरकर 89.45 पर बंद हुआ। वहीं 21 नवंबर को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 98 पैसे गिरकर 89.66 के अपने सर्वकालिक निम्नतम स्तर पर बंद हुआ।

ये भी पढ़ें: PMI: विनिर्माण सेक्टर में सुस्ती; क्रय प्रबंधक सूचकांक गिरकर 56.6 पर, फरवरी के बाद सबसे धीमा सुधार

इन कारणों से रुपये में दबाव जारी है

रुपये पर लगातार दबाव बना हुआ है। इसकी प्रमुख वजहों में एफपीआई की भारी बिकवाली, कंपनियों में ऊंचे वैल्यूएशन के चलते हिस्सेदारी बिक्री, कच्चे तेल और सोने की बढ़ी खरीदारी, कॉरपोरेट व केंद्र सरकार की चुकौती संबंधी देनदारियां शामिल हैं। 

विज्ञापन


फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के हेड ऑफ ट्रेजरी और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनिल कुमार भंसाली ने कहा कि इन सभी कारणों ने रुपये पर अतिरिक्त दबाव डाला है। उन्होंने यह भी बताया कि अमेरिका के साथ व्यापार तनाव अभी बना हुआ है। हालांकि वर्ष के अंत तक किसी तरह के समाधान की उम्मीद की जा रही है।

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर आशावाद

वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल ने 28 नवंबर को कहा था कि भारत इस वर्ष के भीतर ही अमेरिका के साथ व्यापार समझौते पर पहुंचने को लेकर आशावादी है, जिससे शुल्क संबंधी मुद्दों का समाधान होगा और भारतीय निर्यातकों को लाभ मिलेगा।

भारत और अमेरिका लंबे समय से व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं, लेकिन 2025 के अंत तक अपेक्षित पहले चरण की प्रगति में बाधा डाली है ट्रम्प प्रशासन द्वारा भारतीय निर्यात पर लगाए गए शुल्कों ने। उधर, वैश्विक बाजार में डॉलर इंडेक्स 0.04% बढ़कर 99.50 पर पहुंच गया, जिससे उभरती बाजार मुद्राओं पर और दबाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें