फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SBI: रेयर अर्थ मैटेरियल्स की खोज और अन्वेषण के मामले में राज्यों की भूमिका महत्वपूर्ण, SBI ने रिपोर्ट में कहा

Mon, 28 Jul 2025 12:24 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एसबीआई की रिपोर्ट में कहा गया कि दुर्लभ पृथ्वी अन्वेषण और प्रसंस्करण में राज्य सरकारों की सक्रिय भागीदारी क्षेत्रीय आर्थिक विकास और महत्वपूर्ण खनिज मूल्य श्रृंखलाओं में भारत की आत्मनिर्भरता में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती है। चालू वित्त वर्ष में, रेयर अर्थ मेटेरियल्स का आयात 31.9 मिलियन डॉलर रहा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इलेक्ट्रिक वाहन उद्योग के लिए महत्वपूर्ण रेयर अर्थ मैटेरियल्स के अन्वेषण और प्रसंस्करण में राज्य सरकारों की सक्रिय भागीदारी क्षेत्रों के आर्थिक विकास व इस मामले में भारत को आत्मनिर्भर बनाने में अहम योगदान दे सकती है। भारतीय स्टेट बैंक ने अपनी एक रिपोर्ट में यह बात कही है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rakshabandhan: सर्राफा बाजार में शुरू हई रक्षाबंधन की तैयारियां, हल्के वजन के गहनों पर जोर दे रहे ज्वेलर्स

रेयर अर्थ मैटेरियल्स क्यों है जरूरी?
रिपोर्ट में कहा गया है कि रेयर अर्थ मैटेरियल्स समेत  अन्य महत्वपूर्ण खनिज, अपने अद्वितीय भौतिक और रासायनिक गुणों के कारण आधुनिक उत्पादन क्षेत्र के लिए जरूरी हैं। ये गुण ऊर्जा की खपत को कम करने, उपकरणों को छोटा बनाने में सहायक और तापीय स्थिरता प्रदान करने में मदद करते हैं। इसके परिणामस्वरूप, रेयर अर्थ मैटेरियल्स इलेक्ट्रॉनिक्स, ऑटोमोटिव, निर्माण और मशीनरी जैसे उद्योगों के लिए हाल के वर्षों में खासले महत्वपूर्ण हो गए हैं। 
विज्ञापन


दुर्लभ मृदा तत्वों का कुल आयात 33 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष रहा
इसमें कहा गया है कि दुर्लभ मृदा अन्वेषण और प्रसंस्करण को प्रोत्साहित करने में राज्य सरकारों की सक्रिय भागीदारी क्षेत्रीय आर्थिक विकास और महत्वपूर्ण खनिज मूल्य शृंखलाओं में आत्मनिर्भरता में योगदान दे सकती है। विश्लेषण से पता चला है कि पिछले चार वर्षों में भारत का दुर्लभ मृदा तत्वों और संबंधित यौगिकों का कुल आयात औसतन लगभग 33 मिलियन डॉलर प्रति वर्ष रहा है।

रेयर अर्थ मेटेरियल्स का आयात 31.9 मिलियन डॉलर रहा
चालू वित्त वर्ष में, रेयर अर्थ मेटेरियल्स का आयात 31.9 मिलियन डॉलर रहा। इस बीच, रेयर अर्थ मैग्नेट का आयात काफी अधिक रहा है, हाल के वर्षों में सालाना आधार पर इसका आयात औसतन 249 मिलियन डॉलर था। वित्त वर्ष 25 में, चुम्बक का आयात बढ़कर 291 मिलियन डॉलर हो गया, जो पिछले चार वर्षों में सबसे अधिक है।
विज्ञापन


रेयर अर्थ मैटेरियल्स और मैग्नेट का इस्तेमाल कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर होता है। रिपोर्ट के अनुसार, इन पदार्थों का उपयोग प्रमुख रूप से छह उद्योगों में केंद्रित है, जहां मूल धातुओं, विद्युत और ऑप्टिकल उपकरणों का अधिक से अधिक उपयोग होता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें