फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rural Conclave 2023: 25 अगस्त को होगा 'रूरल कॉन्क्लेव 2023' का आयोजन, कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड भी दिए जाएंगे

Tue, 22 Aug 2023 06:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

RMAI: रूरल कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विशेषज्ञों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति में संपूर्ण गतिशीलता लाना है। इसका उद्देश्य दर्शकों तक उनके संबंधित व्यवसायों की मूल्यवान अंतर्दृष्टि, कार्रवाई योग्य सलाह और सफलता की कहानियां प्रेरणादायक रूप से पहुंचाना है।
विज्ञापन
रूरल कॉन्क्लेव 2023 - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रूरल मार्केटिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया 25 अगस्त 2023 को नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित इंडिया हैबिटेट सेंटर में रूरल कॉन्क्लेव के चौथे संस्करण की मेजबानी करेगा।

विज्ञापन


हाल के दिनों में विपणन परिदृश्य तेजी से बदल रहा है और अधिकांश कंपनियों के लिए ग्रामीण इलाके विकास के नए गंतव्य बन गए हैं। बढ़ते सरकारी आवंटन व योजनाओं, डिजिटल और स्मार्टफोन की पहुंच बढ़ने और अनुकूल मौसम की स्थिति के कारण हर कोई ग्रामीण भारत पर बड़ा दांव लगा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान जुटेंगे इनोवेटिव थिंकर्स और उद्यमी

'रूरल कॉन्क्लेव 2023' जिज्ञासु लोगों, इनोवेटिव थिंकर्स, उद्यमियों और प्रौद्योगिकी क्षेत्र के दिग्गजों को एक साथ लाएगा। वे विचारोत्तेजक पैनल चर्चाओं, प्रस्तुतियों और केस स्टडीज की एक शृंखला के माध्यम से बाजार में मौजूद विभिन्न चुनौतियों और अवसरों पर अपनी विशेषज्ञता और अंतर्दृष्टि साझा करेंगे।

ग्रामीण इलाकों में मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों को रफ्तार देना लक्ष्य

रूरल कॉन्क्लेव का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विशेषज्ञों के माध्यम से ग्रामीण इलाकों में मार्केटिंग से जुड़ी गतिविधियों की प्रगति में संपूर्ण गतिशीलता लाना है। इसका उद्देश्य दर्शकों तक उनके संबंधित व्यवसायों की मूल्यवान अंतर्दृष्टि, कार्रवाई योग्य सलाह और सफलता की कहानियां प्रेरणादायक रूप से पहुंचाना है।

सम्मानित वक्ता के तौर पर शामिल होंगे ये दिग्गज

इस रूरल कॉनक्लेव के दौरान सम्मानित वक्ता के तौर पर डेलॉइट के रजत वाही, निल्सन आईक्यू के पीयूष वाजपेयी, कंतर के पूनीत अवस्थी, पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड के राजीव अरोड़ा, यूनीलीवर के करीब गोसाईं, मोंडेलेज इंटरनेशनल के शब्बीर हैदर, एसबीआई जनरल इंश्योरेंस के प्रिया कुमार, पीएंडजी के सुप्रिया श्रीनिवास, फिनो पेमेंट्स बैंक के दर्पण आनंद, हीरो मोटोकॉर्प लिमिटेड के संदीप मुखर्जी, बजाज अलायंज जनरल इंश्योरेंस के आशीष अग्रवाल और ऑमंड एआई के अर्पित अग्रवाल शामिल होंगे।

कार्यक्रम के लिए ऐसे करें रजिस्टर

आरएमएआई रूल कॉन्क्लेव के साथ 25 अगस्त 2023 को कॉरपोरेट एक्सीलेंस अवार्ड 2023 का भी आयोजन करेगा। जहां ग्रामीण परिदृश्य में पथ प्रदर्शक कार्य करने वाले कॉरपोरेट्स और एजेंसियों को सम्मानित किया जाएगा। रूरल कॉन्क्लेव का आयोजन सुबह नौ बजे से शाम छह बज तक होगा। इसके लिए www.ruralconclave.org लिंक पर जाकर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें