फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GDP: वैश्विक स्थिति और मौसम की अनिश्चितताओं से जीडीपी में गिरावट व महंगाई बढ़ने का जोखिम, रिकॉर्ड उत्पादन संभव

Tue, 23 May 2023 05:40 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अप्रैल की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा, खपत में चौतरफा वृद्धि दिख रही है। क्षमता सृजन और रियल एस्टेट में निवेश को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है।
विज्ञापन
GDP - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक चुनौतियों और मौसम संबंधी अनिश्चितताओं की वजह से आर्थिक वृद्धि दर में गिरावट के साथ महंगाई के ऊपर जाने का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने सोमवार को अप्रैल की मासिक आर्थिक समीक्षा रिपोर्ट में कहा, खपत में चौतरफा वृद्धि दिख रही है। क्षमता सृजन और रियल एस्टेट में निवेश को लेकर आकर्षण बढ़ रहा है। लेकिन, अप्रैल में पूरे साल के आर्थिक नतीजे पर कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। हालांकि, शुरुआत अच्छी हुई है।

खरीफ सीजन में बेहतर रह सकती है बुवाई
मंत्रालय ने कहा, सामान्य मानसून, जलाशयों में पानी की अधिकता, बीज व उवर्रकों की बेहतर उपलब्धता और ट्रैक्टर की अच्छी बिक्री से पता चलता है कि खरीफ सीजन में बुवाई बेहतर रहेगी। बेमौसम बारिश के बावजूद गेहूं की सार्वजनिक खरीद सुचारू होना खाद्य सुरक्षा के लिहाज से अच्छा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में खरीफ मौसम में बेहतर संभावना, फसलों के लिए उच्च न्यूनतम समर्थन मूल्य और सरकार की बजटीय खर्च में वृद्धि से किसानों की आय बढ़ेगी। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


कर आधार और आर्थिक गतिविधियों में उछाल
घरेलू अर्थव्यवस्था के लिए 2023-24 की शुरुआत पिछले वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही की मजबूत गतिविधियों के साथ हुई। अप्रैल का जीएसटी संग्रह कर आधार व आर्थिक गतिविधियों में वृद्धि को बताता है। विनिर्माण व सेवा क्षेत्र की तरह कृषि क्षेत्र में भी संभावनाएं बेहतर बनी हुई हैं।
विज्ञापन


रिकॉर्ड उत्पादन संभव
2022-23 में रिकॉर्ड खाद्यान्न उत्पादन की संभावना और 2023-24 में खरीफ मौसम अच्छा रहने से खाद्य महंगाई में आगामी महीनों में नरमी की उम्मीद है। गांवों में मांग भी बढ़ रही है।

पीएलआई से निर्यात को समर्थन 
मंत्रालय ने कहा, अन्य देशों में कड़ी प्रतिस्पर्धा के बावजूद पीएलआई के समर्थन से कपड़ा और सिले परिधानों की वैश्विक मौजूदगी बढ़ रही है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें