फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshata Murthy: ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति ने इस साल इंफोसिस से कमाए इतने करोड़, रकम जानकर चौंक जाएंगे आप

Tue, 25 Oct 2022 06:49 PM IST
शिव शरण शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्षता के पास अपने पिता नारायण मूर्ति की कंपनी इन्फोसिस में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अपनी हिस्सेदारी से अक्षता सालाना करीब 11.65 करोड़ रुपये का डिविडेंट पाती हैं। इस कमाई पर ही कर नहीं देने का आरोप अक्षता पर लगे थे।  
विज्ञापन
ऋषि सुनक और अक्षता मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिज ट्रस के इस्तीफे के बाद ब्रिटेन के नए पीएम के रूप में भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पद ग्रहण कर लिया है। उन्होंने मंगलवार को किंग चार्ल्स तृतीय से मुलाकात की। जिसके बाद किंग ने उनसे सरकार बनाने के लिए कहा। इसी बीच, एक बड़ी खबर पीएम सुनक की पत्नी को लेकर भी आई है। दरअसल, प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति को भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी इन्फोसिस में अपनी हिस्सेदारी के लिए 2022 में 126.61 करोड़ रुपये का लाभांश मिला है। गौरतलब है कि अक्षता मूर्ति, भारत की अग्रमी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं। 

विज्ञापन


शेयर बाजारों को उपलब्ध कराई गई सूचना के मुताबिक, इन्फोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता के पास सितंबर के अंत में इन्फोसिस के 3.89 करोड़ या 0.93 प्रतिशत शेयर थे। बीएसई पर मंगलवार को 1,527.40 रुपये प्रति शेयर के भाव पर उनकी हिस्सेदारी 5,956 करोड़ रुपये की है। इन्फोसिस भारत में सबसे अच्छा लाभांश देने वाली कंपनियों में शामिल है।

गौरतलब है कि अक्षता को ब्रिटेन से बाहर अपनी आय पर कर स्थिति के चलते विवादों का सामना करना पड़ा था। ना केवल अक्षता बल्कि इस विवाद को लेकर ऋषि सुनक पर संकट के बादल छाए थे।  
विज्ञापन


कर चोरी के लगे थे आरोप  
दरअसल, अक्षता के पास अपने पिता नारायण मूर्ति की कंपनी इन्फोसिस में 0.93 फीसदी हिस्सेदारी है। ब्लूमबर्ग के मुताबिक अपनी हिस्सेदारी से अक्षता सालाना करीब 11.65 करोड़ रुपये का डिविडेंट पाती हैं। इस कमाई पर ही कर नहीं देने का आरोप अक्षता पर लगे थे। 

फैशन डिजाइनर हैं अक्षता
अक्षता ब्रिटेन में लंबे समय से रह रहीं हैं। यहां उन्होंने अक्षता डिजाइन के नाम से एक कंपनी भी खोली है। इसके अलावा वह वेंचर कैपिटल कंपनी कैटामारन वेंचर्स की डायरेक्टर भी हैं। इसकी स्थापना 2010 में अक्षता के पिता एनआर नारायणमूर्ति ने की थी।

2002 में अक्षता मूर्ति से शादी की, सुनक दंपती की दो बेटियां
सुनक ने कैलिफोर्निया के स्टैनफोर्ड से एमबीए किया जहां उनकी मुलाकात भारत की अग्रणी सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति से हुई। 2009 में दोनों की शादी बेंगलुरु में भारतीय रीति-रिवाज से हुई। अक्षता इंग्लैंड में अपना फैशन ब्रैंड भी चलाती हैं। आज की तारीख में वह इंग्लैंड की सबसे अमीर महिलाओं में से एक हैं। सुनक दंपती की दो बेटियां- कृष्णा और अनुष्का हैं। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें