फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल 100 रुपये पार: बीते छह सालों में ईंधन से केंद्र सरकार की कमाई 307 फीसदी बढ़ी

Sat, 05 Jun 2021 10:08 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पेट्रोल-डीजल सरकार की कमाई का बड़ा जरिए बने हुए हैं। बीते छह सालों में इनसे केंद्र की आय तीन गुना तक बढ़ी है।
 
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में बीते छह सालों में केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल से कमाई 307 फीसदी तक बढ़ा ली है। सरकार की कमाई का यह बड़ा जरिया बना हुआ है। इस बीच शनिवार को मुंबई व भोपाल में पेट्रोल के दाम 100 रुपये लीटर के पार पहुंच गए। 

विज्ञापन


सरकारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले तीन सालों में पेट्रोल-डीजल से सरकार को टैक्स से कमाई तीन गुना से ज्यादा तक बढ़ चुकी है। अप्रैल 2020 से जनवरी 2021 के बीच सरकार ने तेल पर टैक्स के माध्यम से 2.94 लाख करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया है। 

इस दौरान विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतें नीचे आईं, इसके बाद भी इस पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क में बढ़ोतरी जारी रही। 2020-21 में यह 12.2 फीसदी तक पहुंच गया, जबकि 2014-15 में यह 5.4 फीसदी था। 
विज्ञापन


बीतें दिनों लोकसभा में वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर ने एक सवाल के जवाब में बताया था कि पिछले छह सालों में पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क के माध्यम से कुल कर संग्रह में 307.3 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसमें अकेले पेट्रोल से कर संग्रह 206% और डीजल से 377 फीसदी बढ़ा है। 

विज्ञापन

शनिवार को प्रमुख शहरों में पेट्रोल के दाम (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली  94.76
मुंबई  100.98
भोपाल में 102
कोलकाता 94.76 
चेन्नई 96.24
बंगलुरू 87.92

डीजल के दाम (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली 85.66
कोलकाता 88.51
मुंबई 92.99
चेन्नई  90.38
बंगलुरू 90.81
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें