फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mukesh Ambani: दुनिया के टॉप अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी की नजर नई कंपनी पर, लगाई इतने करोड़ रुपये की बोली

Mon, 29 Aug 2022 01:38 PM IST
समीर गोयल बिजनेस ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुकेश अंबानी इंडिया की एक और कंपनी को खरीदने के इच्छुक हैं। इसके लिए उन्होंने 5600 करोड़ रुपये ऑफर किये हैं जबकि इसी कंपनी के लिए थाईलैंड की कंपनी ने भी बोली लगाई है।
विज्ञापन
मुकेश अंबानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के टॉप-10 अमीरों में शामिल मुकेश अंबानी जल्द ही एक और बड़ी कंपनी को खरीद सकते हैं। रिलायंस रिटेल ने इंडिया में कैश एंड कैरी के कारोबार को खरीदने के लिए 5600 करोड़ रुपये की बोली लगाई है। खास बात ये है कि सिर्फ मुकेश अंबानी ही इस कंपनी को खरीदना नहीं चाहते बल्कि थाईलैंड की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल सीपी ग्रुप ने भी इस कंपनी के लिए रिलायंस से ज्यादा बोली लगाते हुए 8 हजार करोड़ रुपये का ऑफर दिया है। जानकारों का कहना है कि ये नॉन-बाइंडिंग बोली है। 
विज्ञापन


कंपनी ने रिलायंस और सीपी ग्रुप को दिया प्रजेंटेशन
सूत्रों का कहना है कि मेट्रो इंडिया की ओर से आगे की संभावनाओं के बारे में रिलायंस और थाईलैंड की सीपी ग्रुप को करीब दो हफ्ते पहले बंगलुरू में एक प्रजेंटेशन दिया था जिसमें मर्चेंट बैंकर्स भी शामिल थे। 

क्यों काम समेट रही है कंपनी
सूत्रों के मुताबिक मेट्रो इंडिया की पेरेंट कंपनी मेट्रो एजी है जो भारत में रेग्युलेटरी महौल के साथ ही स्वदेशी और स्वदेशी पर चल रही बहस से चिंतित है। कई भारतीय कंपनियों ने आरोप लगाया है कि विदेशी रिटेल कंपनियों ने एफडीआई नियमों का उल्लंघन किया है। वहीं दूसरी ओर विदेशी कंपनियों ने लगातार ऐसे आरोपों का खंडन किया है। 
विज्ञापन


मर्चेंट बैंकर्स ने आंकी 1 अरब डॉलर की वैल्यू
मेट्रो कैश एंड कैरी के मर्चेंट बैंकर जेपी मॉर्गन और गोल्डमैन सेक्स की ओर से कंपनी की वैल्यू 1 अरब अमेरिकी डॉलर आंकी गई है। जानकारी के मुताबिक इसके लिए फाइनल बाइंडिंग बोली एक महीने के अंदर सौंपी जा सकती है। इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि इस दौरान बोली के अमाउंट में बदलाव भी किया जा सकता है। 

2003 से भारतीय बाजार में है मौजूद
मेट्रो कैश एंड कैरी फिलहाल इंडिया के कई शहरों में 31 ब्रॉन्ड का ऑपरेशन संभाल रही है जिनको मेट्रो नाम से चलाया जा रहा है। करीब 19 सालों के बाद अब कंपनी भारतीय बाजार से निकलने की तैयारी में है।  

कितने अमीर हैं मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नंबर-10 पर काबिज हैं। उनकी टोटल नेथवर्थ $94.0 बिलियन है। अपने पिता धीरूभाई के निधन के बाद मुकेश अंबानी ने रिलायंस की कमान संभाली थी और उसके बाद रिलायंस का कारोबार सिर्फ पेट्रो केमिकल तक ही सीमित नहीं रहा बल्कि कंपनी ने रिटेल, होटल, रिन्यूअल एनर्जी और टेलीकॉम जैसे सेक्टर्स में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। मुकेश अंबानी ने पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों को खरीदा है। इनमें अंबानी नेटमेड्स, अर्बन लैडर, जिवामे, मिल्क बॉस्केट, हैमलेज जैसी कंपनियां शामिल हैं। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें