फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rice Production: खरीफ सीजन में चावल के उत्पादन में आएगी जबरदस्त गिरावट, जानें क्या हैं कारण

Fri, 09 Sep 2022 02:40 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Rice Production: खरीफ सीजन में चावल के उत्पादन में 10-12 मिलियन टन की कमी हो सकती है। हालांकि, खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने इस बात पर जोर दिया है कि देश में चावल का सरपल्स उत्पादन होगा।
विज्ञापन
rice ration new - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इस वर्ष खरीफ सीजन में चावल के उत्पादन में 10-12 मिलियन टन की कमी हो सकती है। सरकार की ओर से शुक्रवार को कहा गया है कि चावल उत्पादन में कमी धान का बुवाई क्षेत्र घटने के कारण हुआ है। 

विज्ञापन


हालांकि, खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने इस बात पर जोर दिया है कि देश में चावल का सरपल्स उत्पादन होगा। उन्होंने कहा है कि देश में कम बारिश होने से कई राज्यों में धान का बुवाई क्षेत्र घटा है। इस बार के खरीफ सीजन में देश में धान के बुवाई क्षेत्र में 38 लाख हेक्टेयर की कमी आई है। 

बता दें कि देश में खरीफ सीजन में चावल के कुल उत्पादन का 80 प्रतिशत का उपज होता है।

खाद्य सचिव ने कहा है कि इस वर्ष खरीफ सीजन में चावल के उत्पादन में 10 मिलियन टन तक की कमी आ सकती है। खराब से खराब स्थिति में यह कमी 12 मिलियन टन तक हो सकती है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह एक प्रारंभिक अनुमान है और यह रकवे में गिरावट व औसत उपज पर आधारित है।
विज्ञापन


सुधांश पांडेय ने कहा है कि जिन राज्यों में अच्छी बारिश हुई है वहां धान के उत्पादन की गिरावट में कमी दर्ज की जा सकती है।

बता दें कि फसल वर्ष (Crop Year) 2021-22 (जुलाई-जून) में चावल का कुल उत्पादन 130.29 मिलियन टन हुआ था। यह पिछले पांच वर्षों के औसत उत्पादन 116.44 मिलियन टन से 13.85 मिलियन टन अधिक है।  

हालांकि खाद्य सचिव ने चावल उत्पादन के बारे में बोलते हुए इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि सरकार मुफ्त खाद्यान्न कार्यक्रम प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करेगी या नहीं? 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें