असम पुलिस ने नागांव में गैंडे का एक सींग जब्त किया है, जिसे पिछले महीने बदमाशों ने निकाला था। हालांकि संदिग्ध शिकारी हिरासत से भागने में सफल रहे थे। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में एक सींग वाले गैंडे के संदिग्ध शिकार की यह घटना एक साल में पार्क में इस तरह की पहली घटना है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) जीपी सिंह ने कहा कि गैंडे के सींग को असम के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) और नगांव पुलिस ने बरामद कर लिया है। वहीं डीजीपी ने कहा कि मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।