फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pulses: दालों पर लाभ मार्जिन घटाएं खुदरा विक्रेता, उपभोक्ता सचिव बोले- मुनाफाखोरी के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Wed, 17 Jul 2024 05:47 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

Pulses: सरकार ने दालों की सट्टेबाजी व मुनाफाखोरी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने कहा, प्रमुख थोक मंडियों में चना, तुअर और उड़द की कीमतों में चार फीसदी तक की गिरावट आई है, लेकिन खुदरा कीमतों में ऐसी कोई गिरावट नहीं देखी गई है।
विज्ञापन
दालें (सांकेतिक) - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए सरकार ने खुदरा विक्रेताओं को दालों पर लाभ मार्जिन घटाने को कहा है। सरकार ने कहा, पिछले एक महीने में प्रमुख थोक बाजारों में दालों की कीमतों में करीब चार फीसदी की गिरावट के बावजूद खुदरा बाजारों में दाम नहीं घटे हैं। ऐसे में खुदरा विक्रेता उचित लाभ मार्जिन वसूलें।

विज्ञापन


सरकार ने दालों की सट्टेबाजी व मुनाफाखोरी करने वाले विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। दालों के मूल्य परिदृश्य पर रिटेलर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (आरएआई) के साथ मंगलवार को बैठक के बाद उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने कहा, प्रमुख थोक मंडियों में चना, तुअर और उड़द की कीमतों में चार फीसदी तक की गिरावट आई है, लेकिन खुदरा कीमतों में ऐसी कोई गिरावट नहीं देखी गई है। इससे लगता है कि खुदरा विक्रेताओं को अधिक लाभ मार्जिन मिल रहा है। बैठक में अरहर और चने के लिए स्टॉक सीमा के अनुपालन की भी समीक्षा की गई।

सचिव ने कहा, दलहन उत्पादक राज्यों में अरहर और उड़द का उत्पादन बढ़ाने के लिए कई प्रयास किए गए हैं। बैठक में आरएआई, रिलायंस रिटेल, डी-मार्ट, टाटा स्टोर्स, स्पेंसर, आरएसपीजी और वीमार्ट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें