फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vehicle Sale: त्योहारी मांग से वाहनों की खुदरा बिक्री 48% बढ़ी, सभी वाहनों की बिक्री कोरोना पूर्व से 6% ज्यादा

Tue, 08 Nov 2022 06:10 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि अक्तूबर त्योहारों का महीना रहा। इस दौरान सभी श्रेणियों की डीलरशिप पर वाहनों की काफी मांग देखी गई। उन्होंने कहा कि अगर 2019 के कोविड-पूर्व महीने की तुलना करें तो इस साल अक्तूबर में सभी श्रेणी के वाहनों की खुदरा बिक्री छह फीसदी बढ़ी है।
विज्ञापन
चेन्नई पोर्ट ट्रस्ट में एक डॉक पर खड़ी कारें। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी सीजन में मजबूत मांग से अक्तूबर में वाहनों की खुदरा बिक्री 48 फीसदी बढ़कर 20,94,378 इकाई पहुंच गई। पिछले साल अक्तूबर में खुदरा बाजार में 14,18,726 वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के सोमवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल अक्तूबर में यात्री, वाणिज्यिक, दोपहिया, ट्रैक्टर और तिपहिया वाहनों का प्रदर्शन अक्तूबर, 2021 से बेहतर रहा। इस दौरान वाहनों का पंजीकरण भी कोरोना पूर्व स्तर यानी अक्तूबर, 2019 की तुलना में 8 फीसदी अधिक रहा है।

विज्ञापन


फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा कि अक्तूबर त्योहारों का महीना रहा। इस दौरान सभी श्रेणियों की डीलरशिप पर वाहनों की काफी मांग देखी गई। उन्होंने कहा कि अगर 2019 के कोविड-पूर्व महीने की तुलना करें तो इस साल अक्तूबर में सभी श्रेणी के वाहनों की खुदरा बिक्री छह फीसदी बढ़ी है। दोपहिया वाहनों की बिक्री भी कोरोना पूर्व स्तर से 6 फीसदी ज्यादा रही। एजेंसी

तिपहिया वाहनों में सर्वाधिक उछाल
वाहन बिक्री सालाना तेजी
यात्री 3,28,645 41 फीसदी
दोपहिया 15,71,165  51 फीसदी
वाणिज्यिक 74,443 25 फीसदी
तिपहिया --  66 फीसदी
ट्रैक्टर  --  17 फीसदी
विज्ञापन


42 दिन की त्योहारी अवधि में बिक्री 29 फीसदी ज्यादा 
इस साल 42 दिन की त्योहारी अवधि में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री 29 फीसदी बढ़कर 28,88,131 इकाई पहुंच गई। पिछले साल अक्तूबर में यह आंकड़ा 22,42,139 इकाई था। इस दौरान यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री 34 फीसदी बढ़कर 4,56,413 इकाई पहुंच गई। 

  • 42 दिन में कुल 21,55,311 दोपहिया वाहन बिके, जो अक्तूबर, 2021 के मुकाबले 26 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें