फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

FSR: वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था सही राह पर, जानें क्या कहती है आरबीआई की एफएसआर

Wed, 28 Jun 2023 05:34 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

FSR: भारतीय रिजर्व बैंक ने अपनी वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट के 27वें अंक में कहा है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था और घरेलू वित्तीय प्रणाली को मजबूत व्यापक आधार का समर्थन मिल रहा है। चुनौतियों के बावजूद इकोनाॅमी बेहतर राह पर है।
विज्ञापन
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिज़र्व बैंक ने बुधवार को वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) का 27वां अंक जारी किया। यह वित्तीय स्थिरता और विकास परिषद (एफएसडीसी) की उप-समिति के सामूहिक मूल्यांकन को वित्तीय स्थिरता और भारतीय वित्तीय प्रणाली के लचीलेपन से जुड़ी जोखिमों को दर्शाता है। रिपोर्ट में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था कुछ देशों में बैंकिंग प्रणाली की नाजुकता, निरंतर भू-राजनीतिक तनाव और मुद्रास्फीति में कमी के बीच बढ़ी हुई अनिश्चितता का सामना कर रही है।

जीडीपी की गति और मुद्रास्फीति में कमी का मिल रहा समर्थन

एफएसआर रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था और घरेलू वित्तीय प्रणाली को मजबूत मैक्रोइकोनॉमिक फंडामेंटल (मजबूत व्यापक आधार) का समर्थन मिल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार निरंतर विकास की गति, मुद्रास्फीति में कमी, चालू खाता घाटे में कमी, विदेशी मुद्रा भंडार में वृद्धि, वर्तमान में जारी राजकोषीय समेकन और एक मजबूत वित्तीय प्रणाली अर्थव्यवस्था को निरंतर विकास के रास्ते पर बनाए रखने में मदद कर रही है।

वैश्विक चुनौतियों के बावजूद भारतीय अर्थव्यवस्था में आया ठोस सुधार, बोले आरबीआई शक्तिकांत दास

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने बुधवार को कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में ठोस सुधार आया है और बढ़ती अनिश्चितताओं व प्रतिकूल परिस्थितियों के बावजूद यह सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। उन्होंने कहा कि वित्तीय स्थिरता से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और वित्तीय प्रणाली के सभी हितधारकों को हर समय इसे संरक्षित करने के लिए काम करना चाहिए। उन्होंने वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (एफएसआर) की प्रस्तावना में कहा, "रिजर्व बैंक और अन्य वित्तीय नियामक संभावित और उभरती चुनौतियों के मद्देनजर वित्तीय स्थिरता की रक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता पर अडिग हैं।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें