फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RBI: करीब 11 महीने बाद आरबीआई ने मास्टरकार्ड से हटाया प्रतिबंध, कहा- भुगतान की डाटा भंडारण प्रणाली 'संतोषजनक'

Thu, 16 Jun 2022 10:14 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आरबीआई ने एक बयान में कहा, "मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई लिमिटेड द्वारा भुगतान प्रणाली के डाटा स्टोरेज का संतोषजनक अनुपालन को देखते हुए नए घरेलू ग्राहकों के ऑन बोर्डिंग पर लगाए गए प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिए गए हैं।'' 
विज्ञापन
MasterCard
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने गुरुवार को मास्टरकार्ड पर से उस प्रतिबंध को हटा लिया जो उसने पिछले साल स्थानीय डाटा भंडारण मानदंडों का पालन करने में विफल रहने के लिए लगाया था। केंद्रीय बैंक ने अमेरिका-आधारित भुगतान गेटवे मास्टरकार्ड को नए ग्राहकों को तब तक जोड़ने से रोक दिया था जब तक कि वह भुगतान प्रणाली डाटा भंडारण के मानदंडों का अनुपालन नहीं करता। 

विज्ञापन


आरबीआई ने एक बयान में कहा, "मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई लिमिटेड द्वारा भुगतान प्रणाली के डाटा भंडारण के संतोषजनक अनुपालन को देखते हुए नए घरेलू ग्राहकों के ऑन बोर्डिंग पर लगाए गए प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटा लिए गए हैं।'' 

आरबीआई ने 22 जुलाई 2021 से मास्टरकार्ड एशिया/पैसिफिक पीटीई को अपने कार्ड नेटवर्क पर नए घरेलू ग्राहकों (डेबिट, क्रेडिट या प्रीपेड) की ऑन-बोर्डिंग से रोक दिया था। 
विज्ञापन


खुद-ब-खुद होने वाले भुगतान की सीमा बढ़ाई
इस बीच आरबीआई ने इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से कार्ड, प्रीपेड और यूपीआई के जरिए व्यक्ति की मंजूरी पर नियमित अंतराल पर विभिन्न सेवाओं के लिए खुद-ब-खुद होने वाले भुगतान को लेकर सत्यापन की अतिरिक्त व्यवस्था 5,000 रुपये से बढ़ाकर 15,000 रुपये कर दी है। इसका मतलब है कि अब हर 15,000 रुपये के लेनदेन के भुगतान के लिए अतिरिक्त सत्यापन की आवश्यकता नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें