फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एच1बी व अन्य वीजा निलंबित कर सकते हैं डोनाल्ड ट्रंप: रिपोर्ट

Fri, 12 Jun 2020 01:18 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
Donald trump - फोटो : PTI
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एच1बी वीजा समेत रोजगार देने वाले अन्य वीजा को निलंबित करने पर विचार कर रहे हैं। इसकी प्रमुख वजह अमेरिका में बढ़ती बेरोजगारी है। एच1बी वीजा के निलंबन से प्रभावित होने वाले देशों में भारत प्रमुख है, क्योंकि भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी पेशेवर इस वीजा की सबसे ज्यादा मांग करने वालों में से हैं।
विज्ञापन


'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' में बृहस्पतिवार को प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिकी सरकार अगले वित्त वर्ष में इस प्रस्तावित निलंबन को मंजूरी दे सकती है। अमेरिकी वित्त वर्ष एक अक्तूबर से शुरू होता है और तब कई नए वीजा जारी किए जाते हैं। अखबार ने यह रिपोर्ट प्रशासन के एक अनाम अधिकारी के हवाले से प्रकाशित की है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 'यह व्यवस्था देश के बाहर किसी भी नए एच1बी वीजाधारक के काम करने पर तब तक के लिए प्रतिबंध लगा सकती है जब तक निलंबन समाप्त नहीं हो जाता। हालांकि जिनके पास देश के भीतर पहले से वीजा है उनके इससे प्रभावित होने की संभावना नहीं दिखती।'
विज्ञापन


एच1बी वीजा एक गैर-आव्रजन वीजा है। यह अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों की नियुक्ति करने की सुविधा देता है, विशेषकर प्रौद्योगिकी विशेषज्ञता वाले कामों में।

अमेरिका की प्रौद्योगिकी कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी पर रखने के लिए हर साल भारत और चीन पर निर्भर होती हैं। ऐसे में अमेरिकी सरकार के इस फैसले का असर हजारों भारतीय प्रौद्योगिकी पेशेवर पर होगा। अमेरिका में पहले से कई एच1बी वीजा धारकों की नौकरी जा चुकी हैं और कोरोना वायरस संकट के दौरान वह भारत वापस लौट रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें